जिला कांग्रेस कमेटी में प्रत्याशी चयन को लेकर आपसी खींचतान की वजह से प्रत्याशी चयन में हो रही देरी…भाजपा ने की सभी सीटो में प्रत्याशीयो की घोषणा..

जांजगीर चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी आपसी गुटबाजी से उबर नही पा रही है। जिलाध्यक्ष के रवैये से हर एक कार्यकर्ता परेशान नजर आ रहा है। जिसकी वजह से नपा चुनाव मे प्रत्याशीयों ने नाम फाइनल होने मे देरी हो रही है। जिलाध्यक्ष नगर चुनाव समिति व वार्ड चुनाव समिति से तालमेल बनाने में नकाम साबित हो रही है। जिसके कारण कांग्रेसी दावेदार जिलाध्यक्ष के इस रैवये से खासे नाराज हैं। प्रदेश चुनाव समिति के पास अलग -अलग प्रत्याशीयो के लिस्ट आने के कारण फाइनल लिस्ट जारी करने से पहले सोंच मे पड़ गये हैं। इस तरह प्रदेश चुनाव समिति के पास जिला स्तर में पार्टी मे गुटबाजी की खबर पहुंच गई है। महज कुछ दिनो के बाद मतदान होना है। इस तरह पार्टी द्वारा प्रत्याशीयों के नाम मे चयन को लेकर हो रही देरी कही नतीजो मे इसका असर न हो जाय यह कहा नही जा सकता। इससे आने समय में जिन दावेदारो को टिकट नही मिलेगा वो फिर खुल कर पार्टी के विरोध मे काम करेगा। और पार्टी के पास इन लोगो को बनाने के लिए समय भी नही रहेगी। भाजपा टिकट वितरण से लेकर चुनाव रणनीति मे आगे चल रही है। भाजपा अपनी सभी नगर पालिकाओ व नगर पंचायत मे प्रत्याशीओं के नाम की घोषणा कर दी है। वही जिन प्रत्याशीयो का नाम फाइनल हो गया है वही चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दिया हैं . इस तरह देखा जा रहा जिले में कांग्रेस पार्टी नपा, नगर पंचायत चुनाव मे प्रत्याशीयो के चयन को लेकर देरी कर रही है। जिससे गुटबाजी उभर कर समाने आ रही हैं। अब आने समय मे देखना होगा की कांगे्रस पार्टी के प्रत्याशीयो चुनाव प्रचार में किसना दिन मिल रहा है। और कब अपने प्रत्याशीयो के नाम की घोषणा कर रही हैं।