डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जीवन के 52 वर्षों केे अंतिम 14 वर्ष ही राजनिति में बिताये : भाजपा

अम्बिकापुर भाजपा नगर मण्डल अम्बिकापुर ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 117 वीं जयंती पर आज गुरुवार को बिलासपुर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया.. इस दौरान भाजपा ने डॉ मुखर्जी के जीवन पर कहा है की  विष्व में ऐसे कम ही लोग होते हैं जिन्होने जीवन के मात्र 52 वर्षों केे अंतिम 14 वर्ष राजनिति में बिताये हों और इसी अल्पावधि में महानतम उंचाई को छुकर इतिहास में अमर हो गये हों। ऐसी हीं महान विभूति का नाम था डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होने भारत की एकता तथा एकीकरण के लिये शहादत दी। उनका कद्दावर व्यक्तित्व, उनकी तर्क क्षमता, उनकी राजनैतिक दृढ़ता तथा सबसे बढ़कर उनका मानवतावाद वर्तमान और आने वाली पीढ़ीयों को हमेषा प्रेरित करता रहेगा…

अपनी मातृभूमि के लिये बलिदान देने वाले व इस वीर योद्धा द्वारा स्थापित किये हुये आदर्षो पर चलने का संकल्प लेते हुये भाजपा नगर मण्डल अम्बिकापुर द्वारा डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 117 वीं जयंती आज बिलासपुर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर व अमर रहे के नारों के साथ मिष्ठान वितरण कर मनाई गयी।
इस अवसर पर सर्वश्री विद्यानंद मिश्रा, अनिल सिंह मेजर, प्रबोध मिंज, भारत सिंह सिसोदिया, अम्बिकेष केषरी, विनोद हर्ष , कैलाष मिश्रा, शैलेष कुमार सिंह, मनोज कंसारी, विरेन्द्र बघेल, मनोज गुप्ता, मंजूषा भगत, सुमित पाठक, ममता तिवारी, मधू चैदहा, प्रेमानंद तिग्गा, जितेन्द्र सोनी, निलेष सिंह, अषोक सोनवानी, निरंजन राय, आकाष गुप्ता, अनुज तिवारी, विकाष पाण्डेय, दीपक सिंह तोमर, विष्व विजय तोमर, श्याम गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, सुषांत घोष, अभय साहू, पियुष त्रिपाठी, रामप्रवेष पाण्डेय, प्रताप सिंह, गोलू यादव, संजू वर्मा, वेदांत तिवारी, सौरभ चखियार, अभिषेक जायसवाल, रष्मि जायसवाल, कमली बाई, सर्वेष तिवारी, विवेक सिंह, गप्पु सिंह, दुर्गाषंकर दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।