वीडियो : रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी.. रेल्वे के खिलाफ नगरवासीयो ने खोला मोर्चा..

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले में बनाया जा रहा रेलवे ओवरब्रिज लोगों की सुविधा की बजाय समस्या बन गया है। पांच वर्षो निर्माणधीन ओवरब्रिज आज तक पूरा नही हो पाया है। जिससे जांजगीर चांपा के लोगो को आवागमन में असुविधा हो रही है। आये दिन इस जगह में किसी न किसी तरह की दुर्घटना भी हो रहा है। इसको लेकर आज स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों का पुतलादहन किया। नगर वासीयों की मांग है ओवरब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द हो और बता दें कि पिछले पंाच वर्षों से निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्य की गति देखकर लोग परेशान हो गये है। मगर रेलवे विभाग के अधिकारियों को इसका कोई असर नहीं हो रहा है। जिस ओवरब्रिज को ढाई साल में पूरा हो जाना था वो आज पांच साल के बाद भी पूरा नही हों सका है। नगरवासियों ने रेलवे प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता है तो अगले माह रेल रोको आंदोलन पर उतरेंगे। सुरक्षा देखते हुए मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात थे..

देखिये.. पूरी ख़बर वीडियो न्यूज़ में..