कांग्रेस नेताओं ने किया कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन… प्रेसवार्ता में बिना मास्क लगाये पहुचें कांग्रेसी नेता..

जांजगीर-चांपा। कोरोना महामारी के रोकथाम में जहां सरकार हर रोज लोगो को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के दिशा निर्देश दे रही है। लेकिन आमजन एवं नेता इस निर्देश को मजाक में ले रहे है। वैसे भी इन दिनो फिर से कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा हैं। लोगो का लापरवाही का नतीजा है जिसके कारण कोरोना पाॅजिटिव लोगो की संख्याओं में फिर से इजाफा हो रहा है। बावजुद नेताओ को इसका असर नही पड़ रहा है।

आज जांजगीर के सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी के नेतृत्व में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के संबध में प्रेसवार्ता का आयोजन रखा गया था। जहां दो दर्जन से ज्यादा नेताओं की मौजुदगी रही। जिसमे गिनती के ही नेता मास्क लगा कर प्रेसवार्ता में पहुंचे थे। लेकिन अधिकांश नेताओं ने मास्क नही लगा रखा था या लगाये भी थे तो अधूरा ही लगा था। इस प्रकार कांग्रेस नेताओ द्वारा खूले रूप से कोरोना गाइडलाइन का उल्लखंन करते रहे।

जिला प्रशासन ने इन दिनों कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिशा निर्देश जारी किया है। बाउजुद नेताओं को इसका असर नही पड़ रहा है। प्रेसवार्ता में लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग घंटे भर मौजुद रहे। किसी ने मास्क लगाया था तो अधिकांश नेता नाक के नीचे तक ही मास्क लगाये थे। इस तरह न तो सोशल डिसटेंस का पालन किया जा रहा था और न ही किसी प्रकार कोरोना गाइडलाइन का पालन हो रहा था। इस तरह कांगेसी नेताओं ने कोरोना गाइड लाइन का खुल कर उल्लखंन किया।