Breaking News: मध्यप्रदेश में हादसे का शिकार हुई छत्तीसगढ़ पुलिस की गाड़ी, ड्राइवर की मौके पर मौत; थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आरोपी पकड़ने गए मनेंद्रगढ पुलिस की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस हादसे में गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं ड्राइवर को गंभीर चोंट लगने से मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह को डॉक्टरों ने 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा है। उन्हे भी गंभीर चोंट आई है। दुर्घटना में घायल हुए पुलिसकर्मियों की हालत भी गम्भीर बताई जा रही है।

(इस खबर पर अपडेट जारी है, कृपया पेज रिफ्रेश करते रहें।)