Chhattisgarh News: प्रदेश प्रभारी बदले जाने पर मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा बयान, बोले- पुरंदेश्वरी ने सच स्वीकारा, इसलिए हटा दी गई



Raipur News: भाजपा के प्रदेश प्रभारी के पद से डी. पुरंदेश्वरी को हटाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुरंदेश्वरी ने यह सच स्वीकार कर लिया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के सामने मुख्यमंत्री का पिछड़े वर्ग का होना और किसान होना सबसे बड़ी चुनौती है। इसी गलती की वजह से उनको हटाया गया है।

अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए रायगढ़ रवाना होने से पहले सोमवार को यहां पुलिस लाइन हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान बघेल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रश्न यह है कि पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक में शामिल थीं और उन्हें हटा दिया। उनका दोष केवल इतना था कि उन्होंने स्वीकार कर लिया था कि मुख्यमंत्री का पिछड़े वर्ग का होना और किसान होना ही सबसे बड़ी चुनौती है।