Cg Breaking:15 बच्चों से भरी स्कूली वैन पलटी, हादसे से 12 बच्चें घायल, 5 की हालत गंभीर…

सक्ति: स्कूली बच्चों से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी हैं। घटना में 12 बच्चों के घायल हैं। वहीं, 5 बच्चों की हालत गंभीर हैं। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल बच्चों की अस्पताल में उपचार कराया जा रहा हैं।

जानकारी के मुताबिक, सक्ति जिले के भाटागांव में छुट्टी के बाद स्कूली बच्चे वैन में सवार होकर अपने घरों में लौट रहे थे। इसी दौरान, वैन परसा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। सभी बच्चें ग्राम भाटा के सनसाइंन हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी तत्काल राहत पहुंचाते हुए, घायल घटना से हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पांच बच्चे की हालत गंभीर हैं। घायल बच्चों को खरसिया-रायगढ के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बाकी अन्य बच्चों को मामूली चोट आई हैं। इनके को प्राथमिक उपचार के बाद बाकी बच्चों को भेजा घर दिया गया हैं।

बताया जा रहा हैं कि, गाड़ी रफ्तार काफी ज्यादा थी। फ़िलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी हैं।