Breaking:23 वर्षो से सक्रिय नक्सली नेता किया सरेंडर..8 लाख का ईनामी था..नक्सली लीडर..

सुकमा..लम्बे समय से बस्तर और तेलंगाना सीमा पर सक्रिय रहे आठ लाख के इनामी नक्सली  वेट्टी रामा के पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किये जाने की खबरे निकल कर आ रही है..और इस खबर की आधिकारिक पुष्टि बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कर दी है.

बता दे की बस्तर और तेलंगाना सीमा पर पिछले 23 वर्षों से सक्रिय नक्सली रामा वट्टी ने आज सुकमा में आत्मसमर्पण कर दिया है..पुलिस ने  वेट्टी  रामा  पर आठ लाख ईनाम भी घोषित कर रखा था..और लम्बे समय से रामा वट्टी की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी हुई थी..

IMG 20180913 WA0034

वही आज सुकमा में बस्तर आईजीपी विवेकानंद सिन्हा, सुकमा जिले के एसपी अभिषेक मीणा के समक्ष आत्मसमर्पण किया है..बस्तर में वेट्टी रामा की गिनती बड़े नक्सली नेताओ के तौर पर होती रही है..
इसके अलावा आत्मसमर्पित नक्सली वेट्टी रामा ने मुख्यमंत्री के संदेश के बाद आत्मसमर्पण की इच्छा जताने की बात कही थी..और आज उसने अपनी इच्छाओ के अनुरूप आत्मसमर्पण कर दिया है..