Breaking: कांग्रेस अध्यक्ष पर सस्पेंस खत्म… अशोक गहलोत का बड़ा बयान..

फटाफट डेस्क… राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने सस्पेंस खत्म करते हुए साफ कहा ‘मैं अध्यक्ष पद का चुनाव लडूंगा और नामांकन भरूंगा। देश की हालत बेहद खराब है। हम कांग्रेस मजबूत करेंगे। राहुल ने अध्यक्ष नहीं बनने का फैसला किया है। ‘