Breaking News : कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोलने आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जांजगीर चांपा विधानसभा आ रहे हैं… जन जागरण पदयात्रा के बहाने होगी सच्चे, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पहचान.. कार्यकर्ता करेंगे आगामी विधानसभा में नए प्रत्याशी की मांग…

जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आज जन जागरण पदयात्रा के बहाने जांजगीर चांपा विधानसभा आ रहे हैं। यहां पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा और ईमानदारी रखने वाले कार्यकर्ताओं पर नजर रखेंगे। वही आने वाले विधानसभा चुनाव में हर एक विधानसभा के बुथ मैनेजमेंट का गुण भी सिखाएंगे । जन जागरण पदयात्रा के ही बहाने विधानसभा के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। भले प्रदेश में कांग्रेस बढ़ती हुई महंगाई को लेकर जन जागरण पदयात्रा चला रही हो लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अपने 3 साल के कार्यकाल का मूल्यांकन करने जमीन में उतर कर कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से भी रूबरू हो रही है।

इसी बहाने संगठन और पार्टी के लोग एक्टिव होकर काम कर रहे हैं, पार्टी में सक्रियता के लिए कार्यकर्ताओं की हर एक गतिविधियों पर पार्टी के लोग नजर रख रहे हैं वही प्रत्येक कार्यकर्ताओं के ऊपर संगठन में बैठे नेताओं का नजर है। जिले में जमीनी हकीकत से दूर मंच पर दिखाई देने वाले नेताओं पर भी नजर रहेगी हैं। जिसकी शिकायत अपने नेताओं से हमेशा जमीन से जुड़े कार्यकर्ता करते हैं, उनकी हमेशा शिकायत होती है कि काम करने वालों को पार्टी से प्रोत्साहन नहीं मिलता। बावजूद ऐसे नेता अपने इस हरकत से बाज नहीं आते। इसलिए संगठन ने एक नया तरीका अपनाया है। महंगाई के विरोध में जन जागरण पदयात्रा के बहाने कार्यकर्ताओं और आम जनता तक पहुंचने का एक माध्यम पदयात्रा को बनाया है। जिसको लेकर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के अध्यक्ष मोहन मरकाम जा रहे हैं। वही इस पद यात्रा का फायदा आने विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

आज जांजगीर चांपा विधानसभा के चाम्पा नगर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आगमन हो रहा है। इसी बहाने कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं पार्टी के प्रति ईमानदारी रखने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान मोहन मरकाम करेंगे। वही आम जनता प्रदेश अध्यक्ष से मांग करेंगे की आने वाले विधानसभा में नए कार्यकर्ताओं को मौका देकर पार्टी को और मजबूत करे। जांजगीर चांपा विधानसभा के कार्यकर्ता एवं आम जनता की राय ली जाए तो हर एक कार्यकर्ता एवं जनता की यही मांग है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में नए प्रत्याशी लड़ा कर जिले में 6 विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाएंगे।