Breaking : बर्थडे पार्टी में ले जाने के बहाने जीजा ने नाबालिक बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास…आरोपी गिरफ़्तार..

जांजगीर चांपा। जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा के पास श्मशान घाट में राजेन्द्र राजपूत नामक युवक एक आठ वर्ष की नाबालिक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। तभी वहां महिला बाल विकास में पदस्थ कर्मचारी दंपत्ति की नजर उस पर पड़ गई। दुष्कृत्य की आशंका से जब यह दंपत्ति मौके पर पहुंचे तो मासूम बच्ची के साथ आरोपी दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। इतना देखकर दंपत्ती आरोपी को मासूम से अलग करते हुए उसकी जमकर धुनाई की गई। इसके बाद दंपत्ती ने 112 को कॉल कर मामले की सूचना दी,. 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को लेकर जांजगीर थाना के हवाले कर दिया।

बताया जाता है आरोपी पीडि़ता बच्ची का जीता है और वह बच्ची को बाइक से लछनपुर से बहला कर जन्मदिन पार्टी में ले जाने के बहाने जांजगीर ला रहा था। मौके पर आरोपी की बाइक सीजी 11 बी 2845 को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ 376 पास्केा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरप्तार कर पुछताछ कर रही है। वही बच्ची को एमएलसी के लिए भेजा गया है। जिस तरह इस दंपत्ती ने आज एक मासूम को दरिंदे के चंगुल से बचाया उसके लिए पुलिस प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत करने की बात कह रही है।