BREAKING : महिला आरक्षक ने की फांसी लगाकर आत्महात्या….कारण अज्ञात.. जांच मे जुटी पुलिस..

जांजगीर चांपा। सारागांव थाना मे पदस्थ महिला आरक्षक ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महात्या करने का मामला सामने आया है। महिला आरक्षक का नाम रानू धुर्वे बताया जा रहा है। सारागांव पुलिस के जानकारी के अनुसार महिला आरक्षक अपने दो बेटो के साथ परिवार सहित सारागंाव मे ही किराये के मकान मे रहती थी। महिला आरक्षक का पति भी पुलिस विभाग में आरक्षक है। घटना दोपहर की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची सारागंाव पुलिस आत्महत्या के कारणो की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पीएम के भेज दिया गया है।