BREAKING: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 22 सितंबर को जांजगीर आगमन …मड़वा पाॅवर प्लांट का नाम होगा अब अटल बिहारी बाजपाई के नाम…औपचारिक घोषणा कर सकते है प्रधानमंत्री मोदी…तैयारी जोरो पर…

 

जांजगीर चांपा। 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जांजगीर आना प्रस्तावित है, वे जांजगीर आने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे। जिला मुख्यालय के खोखरा भाठा मैदान मे जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल का चयन कर पूरी व्यवस्था का अवलोकन भी किया जा रहा हैं। वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आते रहे हैं, पांच माह में दो बार छग आ चुके हैं, लेकिन अभी तक बिलासपुर संभाग उनके दौरे से अछूता रहा है। बस्तर, रायपुर, दुर्ग संभाग में ही उनका आना हुआ है, पहली बार वे बिलासपुर संभाग के दौरे पर जांजगीर आएंगे। इस बार मोदी जांजगीर में सभा को संबोधित करेंगे। बतौर पीएम मोदी पहली बार बिलासपुर संभाग में सभा करेंगे। चूंकि विधानसभा चुनाव में महज दो महीने का वक्त रह गया है, जाहिर है पीएम की यह सभा पूरी तरह चुनावी ही रहेगी। वही चुनावी साल में जनता को कई सौगाते दे सकते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव पूर्व जांजगीर में सभा कराने के पीछे बड़ा कारण प्रदेश मे लोकसभा में जांजगीर चांपा अकेला अनुसुचित जाति रिजर्व सीट है। इस लिये अनुसुचित जाति वर्ग के लोगो को साधने के लिए भी यह आयोजन महत्वपूर्ण होगा। जांजगीर की सभी छह विधानसभा के अलावा जिला कोरबा की चार विधान सभा सीटों पर नजर है। अभी जांजगीर की छह में से पामगढ़, सक्ती और चंद्रपुर केवल तीन पर ही भाजपा के विधायक हैं, जबकि अकलतरा और जांजगीर में कांग्रेस और जैजैपुर में बसपा के विधायक हैं। इसी प्रकार कोरबा की चार में से तीन पर कांग्रेस के विधायक हैं जबकि एकमात्र सीट कटघोरा में भाजपा का कब्जा है। जाहिर है विपक्ष के पास की छह सीटें भाजपा के मिशन 65 प्लस के लिए अति महत्वपूर्ण है, पीएम की सभा के पीछे भी इन्हीं सीटों पर कब्जा करने की मंशा है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए यहां बड़े नेताओं का दौरा कार्यक्रम बना।
मड़वा पाॅवर प्लांट पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम …..
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जांजगीर चांपा जिले में स्थापित मड़वा पाॅवर प्लांट को भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपाई के नाम करने की भी चर्चा की जा रही है . ऐसे तो राज्य सरकार ने अपने कैबिनेट के बैठक में यह घोषणा कर दिया है । महज अब औपचारिकता बाकी है। 22 सिंतबर को मड़वा पॅावर प्लांट अटल बिहारी के नाम से जाना जायेगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने 20 को आ रहे प्रभारी मंत्री..
जांजगीर चांपा के प्रभारी मंत्री अजय चंन्द्रकार 20 सिंतबर को आने की चर्चा हैं वही यहां पार्टी के आला पदाधिकारीयों की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया जायेगा। प्रभारी मंत्री तीन दिन यहां रूक कर कार्यक्रम व्यवस्था का जयजा लेगे।
1 लाख लोगो के बैठने बनेगा वाटरप्रुप डोम….
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार बिलासपुर संभाग के जांजगीर चांपा आ रहे है. चुनावी वर्ष होने के साथ -साथ 2018 में विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में होना है वहीं 2019 मे लोकसभा चुनाव है। इस लिए प्रधानमंत्री के सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ लाने के लिए मौसम के हिसाब से वाटरफ्रुप डोम तैयार किया जायेगा। वही 1 लाख लेागेा का आने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व संगठन के लोग जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही हैं वही प्रधानमंत्री की सभा में ज्यादा संख्या में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हुऐ है।
मेडिकल काॅलेज की मांग की चर्चा ….
बिलासपुर संभाग के जांजगीर जिले आगमन पर जांजगीर चांपा के सांसद कमला देवी पाटले के नेतृत्व में जांजगीर चांपा जिलें स्वास्थय सुविधाओं की मांग को देखते हुऐ प्रधानमंत्री से जिले मे मेडिकल काॅलेज की मांग करने की चर्चा सुनने मे आ रही है. प्रधानमंत्री चुनावी वर्ष होने के कारण आम जनता को हो सकती कोई बड़ी सौगात दे .