BREAKING : निर्मल सिन्हा ने खरीदा नामांकन फार्म ,भाजपा में खलबली.. भाजपा प्रत्याशी गुहाराम अजगले के विरूध लड़ सकते है चुनाव …

जांजगीर चांपा। लोकसभा चुनाव के लिए पहले दिन गुरूवार को भाजपा के उम्मीदवार गुहाराम अजगले के अलावा पांच उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदा है जिसमें प्रमुख पार्टियों में बसपा के दाउराम रत्नाकर, अंबेडक्राइट पार्टी आफ इंडिया के सीमा अजय इसके अलावा दो निर्दलीय अम्मीदवारों का नाम शामिल है निर्दलीय उम्मीदवार उदयराम रात्रे के अलावा हसौद जैजैपुर ब्लाक से निर्मल सिन्हा का नाम शामिल है। निर्मल सिन्हा के नाम से नामंाकन खरीदी होने से भाजपा पार्टी में सनसनी फैल गई है। क्योकि भाजपा के पूर्व अंत्यावसायी विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिन्हा भी हसौद के है। उनके नाम से गुरूवार को नामांकन फार्म खरीदी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की नींद हराम हो गई है। फार्म खरीदने वाला भले ही भाजपा के पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मल सिन्हा हो या नहो लेकिन जिले मे चर्चा का माहौल बन गया है। गुरुवार को लोकसभा चुनाव का पहला दिन था। पहले दिन सुबह ११ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय में पांच नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। जिसमें सबसे अधिक सुर्खियों में निर्मल सिन्हा नाम रहा। क्योंकि जिले में निर्मल सिन्हा का बड़ा नाम है। निर्मल सिन्हा पूर्व विधायक रहे हैं और भाजपा के बीते शासन काल में अंत्यावसायी विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष थे। इतना ही नहीं अनुसूचित जाति वर्ग से भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के चलते टिकट की दौड़ में उनका भी नाम टॉप ५ में शामिल था। अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि विरोध प्रदर्शन के लिए निर्मल सिन्हा ने अपने नाम से नामांकन फार्म खरीदने के लिए किसी अन्य को भेज दिया है। हालांकि वे खुद नामांकन फार्म खरीदने नहीं आए थे। लेकिन चर्चा यह भी थी कि उन्हें टिकट नहीं मिलने से नाराज जरूर चल रहे हैं.