BREAKING : डां मंहत का बड़ा बयान.. नये विधायको को नही मिलेगा मंत्रीमंडल में जगह…मिडिया से बोले डां मंहत..

जांजगीर चांपा। सक्ती विधायक डां चरण दास मंहत से आज सूर्या महोत्सव में शामिल होने जाने के पहले मिडियो को आज एक बड़ा बयान दिया है। उन्होने साफ करते हुऐ कहा है कि मंत्री मंडल का गणन कल सुबह मंगलवार 11 बजे होगा। लेकिन नये विधायको को मौका नही मिलेगा। पुराने नेताओं की संख्या इतना है कि सभी को मंत्री बनाना संभव नही है। डां मंहत के इस बयान से नये चुन कर आये विधायको मे थोड़ा मायुसी जरूर आ गई हैै। वही आगे कहा कि जांजगीर चांपा के विकास में प्राथमिका रहेगी। सक्ती को जिला बनाने की मांग लंबे समय से हो रहा है। उसको जरूर आने वाले समय मे पूरा करेगें। आगे कहा का हमारा साथी मोती लाल देवागंन जांजगीर चांपा से हार गये है इस लिए मेरे लिए जांजगीर चांपा और सक्ती दोनेा की जिम्मेदारी होगी।