BREAKING: कांग्रेस सरकार ने किया वादा पूरा…जिले के करीब 80 हजार किसानो का करीब पौने तीन सौ करोड़ रूपये की कर्ज माफ…

जांजगीर चांपा . नई कांग्रेस की सरकार ने अपने वादा के अनुरूप किसानो को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने का वायदा पूरा करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। किसानो के चेहरे पर खुशहाली दिख रही है। किसानो का अब एक क्विटंल धान का 2500 रूपये कीमत मिलेगी साथ ही विपणन वर्ष 2018-19 के कृषि ऋण को भी माफ करने की प्रक्रिया चल रही है। किसानो के सपने पूरे होंगे किसानो को इससे प्रोत्साहन भी मिलेगा। नवागढ़ विकासखण्ड के किसान श्री राम चरण कर्ष ने बताया कि राज्य शासन किसानो के हितकारी है। वह अपने अधूरे मकान को पूरा कर सकेगा। उसने किसानी के लिये 24 हजार रूपये कृषि ऋण लिया था। जिसे राज्य सरकार ने पूरी तरह माफ कर दिया है। अब उसे ऋण चुकाने की चिंता से मुक्ति मिल गई है। वह अपने दो एकड़ कृषि भूमि का 30 क्विटंल धान उपार्जन केन्द्र में विक्रय के लिए पहुंचे थे। जिससे उसे बोनस सहित 50 हजार रूपये प्राप्त होगें। इस राशि से वह मकान का अधूरा निर्माण पूरा कर सकेगा। मकान का सपना पूरा होगा। श्री राम चरण ने बताया कि उसके दोनो बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर निजी व्यवसायिक संस्थानो में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार के इस निर्णय को किसानो के लिए हितकारी बताया है। इसी गांव के श्री विद्याभूषण ने बताया कि उसने खेती किसानी के लिए 25 हजार रूपये का ऋण लिया था। जिसे अब उसे वापस करना नही पडे़गा। राज्य सरकार के इस निर्णय से उसका परिवार बहुत ही खुश है। वह अपने 13 एकड़ कृषि भूमि की उपज का 195 क्ंिवटल धान उपार्जन केन्द्र में जमा कर रहे है। इससे उसे 4 लाख 87 हजार रूपये से अधिक राशि प्राप्त होगी। जिसे वह परिवार की अन्य जरूरतों को पूर्ण कर सकेंगे। उन्होंने राज्य सरकार के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेहनत का उचित दाम मिलने से किसानों मे समृद्वि आयेगी। ग्राम सेमरा के ही किसान श्री लेखराम ने बताया कि वह कृषि मजदूरी कर जीवन यापन करते है। साथ ही स्वयं की 3 एकड़ भूमि पर धान लगाये थे, जिसे वह 45 क्ंिवटल धान समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र पहुंचे थे। राज्य सरकार के निर्णय अनुसार उसे अब कुल 1 लाख 10 हजार रूपये से अधिक की राशि प्राप्त होगी। विगत वर्ष की तुलना में उसे 20 हजार रूपये अधिक मिलेंगे। श्री लेखराम ने किसानो को धान का सही दाम दिलाने के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।