BREAKING : अश्लील सीडी दिखाना छत्तीसगढ़ की संस्कृति मे नही : डां रमन, अटल विकास यात्रा पर सक्ती नगर में महावि़द्यालय खोलने की घोषणा…..

 

जांजगीर चांपा। अटल विकास यात्रा के दिृतीय चरण में सक्ती नगर पहुंचे छत्तीसगढ के मुख्या डां रमन सिंह ने आज करोडों के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होने लगभग 529 करोड़ के विकास कार्यो को लोकार्पण व शिलान्यास किया। वही अपने संबोधन में कांग्रेस पर तंस कसते हुआ कहा कि जब कांग्रेस के लोग मंत्री की अश्लील सीडी बनाते है और जब सीबीआई कार्रवाई करती है तो उनके लोग काले झंण्डे दिखाते है। सेक्स सीडी मामले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुऐ कहा कि राजनीति का स्तर इस हद तक नही गिरना चाहिए। सीडी दिखाना छत्तीसगढ़ की संस्कृति मे नही है। कांग्रेस ने 60 साल राज किया क्या 1 रूपये किलो मे चावल दिया था। बीजेपी ने स्मार्ट कार्ड बना कर इलाज की सुविधा दी। हमारी सरकार ने 40 लाख लोगो को मोबाइल बांटी। हमारी सरकार प्रति व्यक्ति आय बढाने का काम किया हैं गरीबो की आय की व्यवस्था की है। किसानो को 2400 करोड़ का बोनस दिया। कांग्रेस के लोग विकास का चिडियां ढुढने निकले है । हर गांव तक विकास पहुचाने के लिए बीजेपी सरकार प्रतिबद्व। उन्होने सक्ती मे महाविद्यालय खोलने के घोषणा करते हुऐ कहा कि सक्ती में अगले वर्ष महाविदयालय खोलने की घोषणा करता हूं। सक्ती को जिला बनाने की जब की चर्चा होगी, सक्ती का नाम सबसे पहले नंबर पर होगा। आने वाले समय मे इसको भी सरकार पूरा करेगी। इस प्रकार आमजनता को प्रोत्साहन राशि एवं विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत चेक प्रदान किये। इस अटल विकास यात्रा मे जांजगीर चांपा सांसद कमला देवा पाटले, सक्ती विधायक खिलावन साहु,पामगढ़ विधायक अंबेश जागडें,नारायण चंदेल सहित जिले समस्त कार्यकर्ता शामिल हुऐ।

कांग्रेसीयों की हुई गिरप्तारी…
डां रमन सिंह को काले झण्डे दिखाने निकले पुलिस ने कांग्रेसीयों को बीच रास्ते मे ही गिरप्तार कर लिया। वही काले झंडे दिखाने वालो मे नपा के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व मे दर्जनो कार्यकर्ता गिरप्तार हुऐ। इस विरोध को देखते हएु सभा स्थल पर भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात रहे।