सूरजपुर में एक पारी के बाद भाजपा आउट.. कांग्रेस इन.. कांग्रेस ने 13 सीटों में दर्ज की जीत!

सूरजपुर. जिले के एकमात्र नगर पालिका चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं. जिसमे कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है. कुल 18 वार्डों में से कांग्रेस ने यहाँ 13 वार्डों में जीत दर्ज की है. वहीँ 03 पर भाजपा ने तो 02 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है. इस जीत के साथ ही कांग्रेस ने सूरजपुर जिले नगर पालिका में मजबूत हो रहे भाजपा के किले को ध्वस्त कर कर दिया है.

बता दें की, सूरजपुर के नगर पालिका बनने के बाद पहली बार भाजपा ने नगर पालिका में सत्ता स्थापित की थी. लेकिन इस बार कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत दर्ज करके भाजपा को किनारे कर दिया है. सूरजपुर नगर पालिका में वार्ड 01 से अजय सिंह निर्दलीय, वार्ड 02- जियाजुल हक़ भाजपा, वार्ड 03- पुष्पलता साहु कांग्रेस, वार्ड 04- वीरेंद्र बंसल कांग्रेस, वार्ड 05- अश्वनी सिंह कांग्रेस, वार्ड 06- संजय डोसी कांग्रेस, वार्ड 07- गैबी नाथ साहू कांग्रेस, वार्ड 08- रितेश गुप्ता भाजपा, वार्ड 09- राम सिंह कांग्रेस, वार्ड 10- राधामुनि कांग्रेस, वार्ड 11- संतोष सोनी कांग्रेस, वार्ड 12- मंगू लता गोयल कांग्रेस, वार्ड 13- के. के अग्रवाल कांग्रेस, वार्ड14- पुष्पलता साहू कांग्रेस, वार्ड 15- सुरेंद्र राजवाड़े निर्दलीय, वार्ड 16- श्रीमती संजू सोनी, वार्ड17- कुशमलता राजवाड़े कांग्रेस, वार्ड 18- अजय सोनवानी कांग्रेस ने जीत दर्ज की.