Big Breaking: जिला सहकारी बैंक के तत्कालीन नोडल अधिकारी को 5 साल की सजा एवं पांच लाख अर्थदंड… जानें पूरा मामला

जांजगीर चांपा। जिला सहकारी बैंक के तत्कालीन नोडल अधिकारी श्रवण सिंह को 5 साल की सजा एवं पांच लाख अर्थदंड। जांजगीर के विशेष न्यायालय के जज सुरेश कुमार ने सजा सुनाई है।

दरअसल, फरवरी 2018 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने श्रवण सिंह के घर पर छापामार कार्यवाही की थी। जिसमे 2 करोड़ से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ था। इसपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1),13(2) के तहत कार्यवाही की गई थी।

श्रवण सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा था। आय से अधिक संपत्ति का ब्यौरा नहीं दे पाने के चलते कार्रवाई की गई।