Big Breaking: पुलिस हाथ पर हाथ धरी रही, इधर अवैध प्लाटिंग कर रहे जमीन दलाल हो गए फरार… जिनके नाम पर FIR दर्ज सभी भू-माफिया हो गए अंडर ग्राउंड.. अब बनी पुलिस के लिए मुसीबत

जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस की नाकामी एक बार फिर से देखने को मिली है। जिस तरह भू माफियाओं के खिलाफ अवैध प्लाटिंग को लेकर चाम्पा नगर पालिका ने 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था, वह सभी अब चांपा शहर से फरार हो गए हैं। किसी का मोबाइल स्विच ऑफ है तो कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा है। चांपा पुलिस की नाकामियों के चलते अवैध प्लाटिंग कर रहे भू माफियाओं को भागने का मौका मिल गया है। वही शहर के लोग अब पुलिस के कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठा रहे हैं। फरारी काट रहे भू माफिया अब पुलिस की पकड़ से दूर हो गए हैं। भू माफिया पुलिस को चकमा देकर कोसों दूर भाग गए हैं।

जिस दिन नगर पालिका द्वारा 7 अवैध प्लाटिंग कर रहे भू माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। उसी दिन सातों भूमाफिया थाना पहुंचे थे। पुलिस ने सभी भू माफियाओं को यह कहते हुए छोड़ दिया कि आप अपना दस्तावेज थाने में लाकर प्रस्तुत करें। फिर क्या भू माफियाओं को भागने का मौका मिल गया, वही चांपा वासियों का कहना है कि पुलिस की साठगांठ से भू-माफिया फरार हो गए हैं। जो अब अपने अग्रिम जमानत की तैयारी करने में लग गए।  लोग अब पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं कि भू माफियाओं को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं किया गया है। जमानत मिलने का मौका देकर पुलिस भू माफियाओं साथ दिया है। अब चांपा थाना प्रभारी मनीष परिहार के ऊपर उंगली उठना शुरू हो गया है। 

प्रथम दृष्टया आरोपियों द्वारा अवैध प्लाटिंग करना पाए जाने एवं नगर पालिका से अनुमति नहीं लेने से मुख्य नगर पालिका अधिकारी चांपा एवं उप अभियंता द्वारा आरोपियों का कृत्य छ०ग०नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 (ग)(3) केे अधीन अवैधानिक एवं दण्डनीय अपराध होने से इनके विरूद्ध थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 

इनके खिलाफ FIR दर्ज हुआ है…

01. संजीव कुमार मासुलकर निवासी मोची गली थाना के पीछे 

02. अनिल कुमार अग्रवाल निवासी मंझली तालाब स्टेशन रोड चांपा

 03. चित्रलेखा मानिकपुरी निवासी संजय नगर

 04. रामकुमार सोनी निवासी चांपा

05. राजेश कुमार मानिकपुरी निवासी संजय नगर चांपा

06. पुरूषोत्तम लाल विश्वकर्मा निवासी लोहार पारा चांपा 

07. रेशमलाल निवासी चांपा