भोजपुरी व हिंदी फिल्म की ऐक्टर ने मशहूर अभिनेता मिथुन के बेटे पर लगाया बलात्कार और जबरन अबॉर्शन का आरोप….

फटाफट डेस्क : मशहूर अभिनेता मिथुन चकरवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती पर रेप और जबरन अबॉर्शन का आरोप लगा है। यह आरोप एक फिल्म ऐक्टर,( जिसने हिंदी व भोजपुरी दोनो फिल्मों में काम किया है ) , उसने लगाया है।

आपको बता दें कि मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में महाक्षय और उसकी मां योगिता बाली पर केश दर्ज कराया गया है। ऐक्टर ने इनके द्वारा धमकाने का भी आरोप लगाया है।जानकारी के मुताबिक, 2015 से 2018 तक वह महाक्षय के साथ रिलेशनशिप में रही थी।

उसने बताया कि 2015 में महाक्षय ने उसे अपने घर पर बुलाया था तभी उसकी ड्रिंक में कुछ मिला कर दे दिया गया था। जिसके बाद उसकी मर्जी के बिना उससे सबंध बनाए गए। उसी दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो उसपे अबॉर्शन कराने का दबाव बनाया गया। उसने यह बात नहीं मानी फिर भी जबरन अबॉर्शन कराया गया। ऐक्टर ने बताया कि महाक्षय की मां ने इस बात को रफा दफा करने की धमकी दी थी।

आपको बता दे कि उस महिला ने पहले भी इस मामले में केश दर्ज कराने की कोशिश की थी, 2018 में जब महाक्षय की सादी होने वाली थी तब वह रेप का केश दर्ज कराने के लिए गई थी लेकिन पुलिस ने उसकी FIR दर्ज नहीं की थी। जिसके बाद वह दिल्ली चली गई थी।

वहां उसने रोहणी कोर्ट में भी केश दर्ज करने की अपील की थी । जहां अदालत ने मामले में FIR दर्ज करने और मामले कि जांच करने का आदेश दिया था।इसके बाद मार्च 2020 को कोर्ट ने महिला को उस जगह से शिकायत दर्ज कराने को कहा जहां पर घटना हुई थी। महिला ने जुलाई 2020 को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है.