ब्रेकिंग:जेसीसी से जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव, बीजेपी से नपा उपाध्यक्ष इमरान खान, बलौदा जनपद अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी में होंगे शामिल,,सीएम की उपस्थिति में होंगे शामिल,,

जांजगीर चाम्पा। आज कांग्रेस पार्टी में सीएम भूपेश बघेल की उपस्थिति में बीजेपी व जोगी कांगेस के बड़े चेहरा कांग्रेस में शामिल होंने जा रहे है। अकलतरा नगर पालिका उपाध्यक्ष इमरान खान बीजेपी से, जेसीसी से जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव,जांजगीर विधान सभा पूर्व बसपा प्रत्याशी ब्याश कश्यप,सहित बलौदा जनपद अध्यक्ष जनपद सदस्य सहित 3 जनपद के सदस्य सहित सैकड़ों की संख्या में सीएम भुपेश बघेल की उपस्थिति में काँग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। साथ ही सैकड़ो की संख्या में आज कांग्रेस में शामिल होने की खबर से जोगी कांग्रेस व बीजेपी को बड़ा नुकसान इस लोकसभा में हो सकता है।

जांजगीर चाम्पा विधान सभा प्रतयाशी व्यास कश्यप भी कांग्रेस शामिल होने की सम्भवना जताई जा रही है। हालांकि की अभी पूरी तरह पुस्टि नही हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सीएम से मुलाकात करने के बाद अपनी राय लेंगे।