इस कुएं में स्नान करने से गर्भवती हो जाती हैं महिलाएं..!

देखा जाए तो हमारे देश में भी बहुत सी ऐसी रहस्यमय चीजें और स्थान हैं जिनके बारे में आजतक कोई नहीं जान पाया है। इसी क्रम में आज हम आपको बता रहें हैं देवभूमि हिमाचल के एक कुएं के बारे में। यह कुआं बहुत ही रहस्यमय है, इस कुएं के बारे में यह कहा जाता है कि इसमें स्नान करने से महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं यही कारण है कि इस कुएं में बहुत सी महिलाएं स्नान करने के लिए दूर-दूर से आती है। आइये जानते हैं इस कुएं के बारे में।

यह कुआं हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर नामक स्थान के अंतर्गत आने वाले अगोजर में बना हुआ है। इस कुएं के पानी से स्नान करने पर महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। कहा जाता है हजारों साल पहले एक ऋषि इस कुएं के अंदर समाधी में सालों से स्थित थे और देवताओं ने ऋषि की तपस्या भंग कराने के उद्देश्य से इस स्थान पर अप्सरा को भेज दिया, अप्सरा ने इन ऋषि की तपस्या भंग कर दी और इस कुएं में स्नान करने लगी तब ऋषि ने श्राप दे दिया की जो भी स्त्री इस कुएं के पानी से स्नान करेगी वह गर्भवती हो जाएगी। इससे देवलोक में हाहाकार मच गया और देवताओं ने ऋषि से माफी मांगी। तब ऋषि ने कहा कि जो भी इस कुएं के पानी में स्नान करेगा उस इंसान के सब चर्म रोग दूर हो जायेंगे और जो भी स्त्री इस कुएं में स्नान करेगी वह गर्भवती होकर अच्छी संतान को जन्म देगी। तब से लेकर आज तक यहां पर काफी लोग स्नान करने के लिए आते रहते हैं।