कचरा कलेक्शन का यूजर चार्ज लेने पहुची कलेक्टर किरण कौशल

यूजर चार्ज देने व्यापारियों से किया आग्रह 

अंबिकापुर शहर में महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से चलाई जा रही योजना के तहत कचरा कलेक्सन करने वाली महिलाओं को व्यापारियों ने यूजर चार्ज नहीं दिया तो खुद सरगुजा कलेक्टर किरण कौशल दुकानों में गई और नियमित यूजर चार्ज देने की अपील की.. दरसल अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में समूह की महिलाओ के द्वारा प्रतिदिन घरो व दुकानों से कचरा कलेक्सन किया जाता है.. और इसके एवज में प्रत्येक घर से पचास रुपये और दुकानों से सौ रुपये प्रति महीने का यूजर चार्ज लिया जाता है..

लेकिन जब इन महिलाओं के द्वारा बार बार यूजर चार्ज मांगे जाने पर कुछ लोगो ने यूजर चार्ज नहीं दिया तो इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई… जिसके बाद कलेक्टर किरण कौशल शुक्रवार की सुबह खुद स्थानीय जय स्तम्भ चौक के आस पास की दुकानों में गई और लोगो से यूजर चार्ज देने का आग्रह किया..