वार्षिक राशिफल 2020 : राजनीति से जुड़े मीन राशि वालों को इस साल होगा फायदा.. सामाजिक क्षेत्र में मिलेगा सम्मान..

मीन राशिफल – मीन राशि के जातक श्रद्धालु एवं धार्मिक प्रकृति के होते हैं। आप सुंदर से प्रभावित होंगे एवं प्रेम में रूमानी होंगे। असंभव एवं आश्चर्यजनक काम करना आपके स्वभाव में होगा। आप अत्यंत संवेदनशील होंगे। आपके आचरण में करुणा होगी। आप मूलतः आदर्शवादी और स्वावलंबी होंगे। आप का सबसे बड़ा गुण आपकी प्रगतिशीलता है। आप की सबसे बड़ी कमी आत्मपीड़न होगी। आपका शुभ दिन गुरुवार रविवार और मंगलवार होगा। आपका शुभ अंक 1, 4, 7, 9 होगा। आपका शुभ रंग नारंगी पीला एवं गुलाबी होगा। मीन राशिफल 2020 के अनुसार आपका मूल वाक्य है “मैं मानता हूं”।

राशिफल 2020 आपके लिए कहीं ना कहीं कुछ चीजें ऐसी लेकर आएगा जो आपको बहुत अधिक प्रसन्नता प्रदान करेंगी तो वहीँ यह साल आपके लिए मेहनत करने वाला साल बोला जा सकता है। इस साल आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होगी और मेहनत करने पर आप अच्छी खासी सफलता भी प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है और अगर सफलता थोड़ी बहुत कम रहे तो इससे आपको निराश बिल्कुल नहीं होना है। साल 2020 राशिफल आपके लिए कुछ क्षेत्रों में काफी अच्छा रहेगा जैसे कि सामाजिक क्षेत्र में आपको मान सम्मान प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। राजनीति के क्षेत्र में जो लोग काम कर रहे हैं उनके लिए यह साल काफी अच्छा साबित हो सकता है। मेहनत करने पर आपको जीत प्राप्त हो सकती है और यह आपके लिए एक बड़ी विजय घोषित होगी। व्यापार के क्षेत्र में आपको बहुत अधिक मुनाफा तो शायद प्राप्त ना हो पाए लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आपका बिजनेस घाटे में जाता हुआ नजर आएगा। जितनी लागत आप अपने काम पर लगाएंगे वह शायद आपको रिटर्न प्राप्त हो जाए।

  • मीन वार्षिक राशिफल

मीन राशि वालों का यह वर्ष काफी थकान एवं दौड़ भाग भरा रहने वाला है और यह आपको थोड़ा परेशान भी कर सकता है। किस वर्ष आपका व्यक्तिगत या कारोबारी व्यवसाय अस्त व्यस्त रहने की आशंका है। यह वर्ष आपके लिए दूसरों का काम निपटाने एवं सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अपने पर्सनल काम एवं कारोबार को समय देना आपके लिए एक बड़ा सरदर्द दिख रहा है। मीन राशिफल 2020 के अनुसार आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा दूसरों की मदद के लिए भी लिमिट तय करना पड़ेगा वरना आपका व्यक्तिगत कारवार एवं समय हर्ज होगा। अत्यधिक उदारता एवं नम्रता आपके लिए इस वर्ष अच्छा नहीं है। हां पर यह जरूर कह सकते हैं कि इस वर्ष आपके भाग्य का साथ परेशानियों से जरूर बचाएगा।

मीन बहुत कोमल लोग होते हैं और उनका दिल शुद्ध होता है। आमतौर पर लोग प्रतिभा से बहुत प्रभावित और प्रतिभाशाली होते हैं। हालांकि, राजनीति में आने वाले मीन बहुत ही स्मार्ट और सफल कहे जाते हैं। समाज में, मीन को बहुत प्रशंसा और सम्मान मिलता है। उनके बड़ी संख्या में मित्र और प्रशंसक भी होते हैं। वे वास्तव में अकेले नहीं रह सकते और वे हमेशा सच्चे प्यार की तलाश में रहते हैं। कुछ मीन जो वन क्षेत्रों में रहते थे, शांत और धैर्यवान रहना सीख गए हैं।

इस वर्ष, आपके जीवन में कई घटनाएँ घटेंगी और एक समय पर आपको लगेगा कि आप हार रहे हैं, लेकिन फिर भी आपको अपने ऊपर विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है। 2020 में, आप अपनी बदलती योजनाओं के कारण परेशान होंगे। यदि आप एक कार्यालय जाने वाले कर्मचारी हैं, तो आप एक नई नौकरी की तलाश में होंगे। जनवरी की शुरुआत में, संभावना है कि आपको नौकरी मिल सकती है। इसलिए नौकरी करने वाले तैयार हो जाएं और इसकी तलाश शुरू कर दें। साथ ही अप्रैल तक, आपके आसपास एक सकारात्मक ऊर्जा है। उस दौरान, आपको अधिक से अधिक काम करना होगा। व्यापार के लिहाज से अप्रैल तक का समय बिल्कुल अच्छा है। आप हमेशा दूसरों के बारे में सोचते हैं लेकिन याद रखें, व्यापार के मामले में, अपने बारे में सोचना आपके लिए सबसे अच्छा होगा। मई के महीने में सूर्य आपका बलवान होने वाला है। अपनी सेहत का ख्याल रखें और अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई झगड़ा होता है, तो शांतिदूत बनने की कोशिश करें। याद रखें कि यदि आपका घर टूट गया है तो वर्ष के अंत में, आपको इसके बड़े परिणामों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए, एक शांति निर्माता बनने का प्रयास करें, क्योंकि ‘विशेष रूप से नवंबर-दिसंबर के महीने में, आपको परिवार के समर्थन की बहुत आवश्यकता होगी। आपने यह कहते हुए सुना होगा “एकता में बल है”, और इस वर्ष, आप यह सब अपने आप अनुभव करेंगे। इस साल, मीन राशि वालों को जुए में शामिल नहीं होना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए हानिकारक है। शेयर बाजार की सभी स्थितियों से दूर रहें। यदि आप कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आप उत्पादों और कपड़ों से संबंधित चीजों के साथ एक व्यवसाय बनाने की कोशिश कर सकते हैं, ‘तो आपको बहुत लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य के मामले में, मई-सितंबर के महीनों में, आपके कुछ स्वास्थ्य-मुद्दे होंगे। मीन राशि वाले जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें थोड़ा कठिन प्रयास करना चाहिए, क्योंकि तब सरकारी नौकरी मिलने की संभावना होती है। इसलिए, जब तक आप एक प्राप्त नहीं करते हैं, तब तक आपको काम करते रहने और बहुत प्रयास करने की आवश्यकता है।

  • मीन प्रेम राशिफल

मीन राशिफल 2020 के अनुसार प्रेम प्रसंगों के मामले में यह वर्ष थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। इस वर्ष आपको कई अग्नि परीक्षाओं से गुजरना पड़ेगा। प्यार में तकरार तो होती ही है प्रेम के परिपेक्ष में देखें तो यह वर्ष आपको कुछ खट्टे मीठे अनुभव देगा। पंचमेश चंद्र का होना बहुत अच्छा है परंतु चंद्र के बारहवें घर में जाने की वजह से संयोग वियोग दोनों एक साथ दिख रहे हैं। प्रेम के क्षेत्र में आपको निश्चित रूप से इस साल 2020 में कुछ कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। राशिफल 2020 के अनुसार आपका प्रेमी आपको धोखा देता हुआ नजर आ सकता है और यादों का दौर आपको काफी अधिक परेशान करने वाला होगा और यही वह समय होगा जब आपको अपने परिवार की बहुत अधिक जरूरत होगी इसलिए आप अपने परिवार को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और परिवार के साथ रहने में आप की सबसे बड़ी भलाई होने वाली है।

  • मीन करियर राशिफल

मीन करियर राशिफल 2020 के अनुसार नौकरी पेशा जातकों के लिए यह वर्ष काफी चुनौतियों से युक्त नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र की परेशानियों के घर के अंदर आने की भी संभावना है। जो लोग जमीन के कार्यों से जुड़े हैं उनके लिए यह वर्ष फिर भी अच्छा दिख रहा है। अति आत्मविश्वास से लिए गए निर्णय आप के विपक्ष में जा सकती है। जो लोग नए जॉब की तलाश में है उनके लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा।

मीन राशिफल 2020 के अनुसार व्यापार के लिए आज से यह वर्ष मीन राशि के जातकों के लिए अधिक मेहनत भरा रहेगा। इस वर्ष आपको बहुत प्रकार की चुनौतियों से गुजरना होगा। राशिफल 2020 के अनुसार जहां बड़े व्यापारियों के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है वहीं छोटे व्यवसाई लोगों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा है। जो लोग क्या व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं वह साल के अंत में ही करें। किसी भी क्षेत्र में बड़ा निवेश करना आपके लिए धोखे का सौदा हो सकता है।

  • मीन शिक्षा राशिफल

मीन राशिफल 2020 के अनुसार वर्ष 2020 शिक्षार्थियों के लिए थोड़ा मुश्किल तो लग रहा है पर वह अपनी एकाग्रता बनाने में सफल रहे तो उन्हें लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित ही होगी। जो लोग विदेशों में पढ़ने के सपने देख रहे हैं उनके लिए यह वर्ष परेशानियों से भरा होगा। आईएएस आईपीएस सीए आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं छात्रों को इस वर्ष मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।

  • मीन स्वास्थ्य राशिफल

मीन राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष अत्यधिक भागदौड़ एवं खान-पान में अनियमितता आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। यह आपको बीमार भी कर सकता है इसीलिए अपने सामाजिक दायित्व को ध्यान में रखते हुए अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान जरूर रखें। राशि स्वामी के गुरु स्वग्रही एवं प्रतिकूल ग्रहों के साथ होने के कारण आपको इस वर्ष थकान एवं नकारात्मक विचारों का सामना करना पड़ सकता है। इन सब से बचने के लिए आपको इस वर्ष “ऊं नमो नारायण”, इस मंत्र का उच्चारण करना होगा। नकारात्मक विचारों से बचने के लिए आपको अध्यात्म का सहारा लेना चाहिए। अध्यात्म की कमी के कारण आप निश्चित रूप से खुद को काफी नुकसान पहुंचाते हुए नजर आ सकते हैं। भगवान की पूजा करने और खुद को समय देने से आप अपने स्वास्थ्य संबंधी चीजों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पेट की बीमारियों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। साल 2020 के अंदर आपका पेट आपको बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता हुआ नजर आ सकता है। घर में अगर बड़े बुजुर्ग हैं और उनकी राशि मीन राशि है तो उनका आपको विशेष ध्यान रखना है। सांस की बीमारियों से उनका बचाव करें। सांस की बीमारियां इनको आपसे बहुत दूर ले जा सकती हैं।

  • मीन पारिवारिक राशिफल

मीन राशिफल 2020 के अनुसार परिवार के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए बहुत ही अच्छा दिखता है। निश्चित ही आप अपने परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने परिवार के प्रति सभी जिम्मेदारियों का सकारात्मकता से प्रवाह करेंगे। राशिफल 2020 के अनुसार परिवार के सदस्य भी आपको इस वर्ष हर क्षेत्र में आपका साथ देंगे। लाकर परिवार की ओर से यह वर्ष आपके लिए काफी संतोषजनक रहेगा। साल 2020 में सबसे अच्छी बात यह है कि आपको परिवार की तरफ से पूरा पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। चाहे वह निजी क्षेत्र हूं या फिर व्यापारिक क्षेत्र हो, आपको हर क्षेत्र में अपने माता पिता की तरफ से पूरा पूरा साथ मिलेगा और माता-पिता आपसे किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं कर पाएंगे। आपको भी इस समय में माता-पिता की अच्छे से सेवा करनी है और परिवार को एक साथ लेकर चलना है। अगर आप अपने परिवार को एक साथ लेकर चलेंगे तो निश्चित रूप से आपके लिए गए सबसे बड़ी कामयाबी बोली जा सकती है। आपका परिवार आपके सबसे बड़ी ताकत है और परिवार के बिना आप कुछ भी नहीं है। साल के अंत में आपको अपने परिवार की बहुत अधिक जरूरत पड़ने वाली है और उस समय आप अपने परिवार से दूर रहेंगे तो निश्चित रूप से आप अपना बहुत बड़ा नुकसान करते हुए नजर आएंगे।

  • मीन धन राशिफल

मीन राशिफल 2020 के अनुसार मीन राशि वालों के लिए धन की स्थिति विश्वास भाग्य वस काफी संतोषजनक दिख रहा है। हर समय भाग्य भरोसे बैठने पर आपको बीच-बीच में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार से संबंधित लोगों को इस वर्ष धन के लाभ को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राशिफल 2020 के अनुसार नौकरी पेशा जातकों के लिए इस वर्ष धन की स्थिति लगभग सामान्य ही रहेगी। धन की स्थिति को लेकर आप अगर बहुत अधिक चिंता में रहेंगे तो इससे आप अपना बहुत बड़ा नुकसान करने वाले हैं। साल 2020 में ऐसा नहीं है कि धन की बहुत बड़ी कमी आपके पास होने वाली है लेकिन अपनी इच्छाओं को काबू में रखें और लालच के दबाव में ना आकर जो है उसका आनंद उठाने वाली स्थिति में आ जाएं। पूरे साल अगर आप केवल और केवल पैसा पैसा करते रहेंगे तो इससे बिल्कुल भी आपके पास पहचान नहीं आएगा। आप अपनी मेहनत पर ध्यान दें और मेहनत करके जो भी आपको प्राप्त हो रहा है उसे संतुष्टि प्राप्त करें।

  • मीन घर राशिफल

मीन राशिफल 2020 के अनुसार जो लोग लंबे समय से अपने घर बनाने का सपना संजोए बैठे हैं उनका यह सपना इस वर्ष बहुत ही परेशानी के बाद पूरा होगा। अगर आप इस साल घर नहीं ले पा रहे हैं तो बिल्कुल भी निराश ना हो तो कि आने वाले सालों में आप अपना खुद का घर ले लेंगे।

  • मीन वाहन राशिफल

मीन राशिफल 2020 के अनुसार जो लोग ईश्वर सीखना है वाहन खरीदना चाह रहे हो उनका यह शौक इस वर्ष जरूर पूरा होगा। वाहन का सुख आपको प्राप्त होगा और इस साल आप वाहन खरीद कर खुद को काफी अधिक संतुष्ट देख पाएंगे।

  • मीन संतान राशिफल

मीन राशिफल 2020 के अनुसार मीन राशि वालों के लिए संतान के लिहाज से यह वर्ष कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। वही जो लोग संतान है उनको इस वर्ष के अंत में ही सफलता मिलती नजर आ रही है। संतान युक्त लोग अपने संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़े चिंतित रहेंगे।

  • मीन दांपत्यजीवन राशिफल

मीन राशिफल 2020 के अनुसार वर्ष 2020 में किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपके दांपत्य जीवन में क्लेश एवं परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आपकी समझदारी एवं आपसी संबंध की गहराइयों से ही इस समस्या का समाधान हो सकता है। अगर विश्वास में कमी आई तो भारी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। राशिफल 2020 के अनुसार बुध ग्रह का शत्रु घर में होने के कारण यह वर्ष दांपत्य जीवन के लिए आज से आपके लिए अति सामान्य रहेगा।

  • मीन लाभ राशिफल

मीन राशिफल 2020 के अनुसार वर्ष 2020 मीन राशि के जातकों के लिए बहुत मेहनत के बाद ही लाभप्रद साबित होगा। टेक्नोलॉजी, शादी से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष लाभकारी सिद्ध होगा। वहीँ जो लोग नए जॉब की तलाश में हैं उनको साल प्रारंभ में सफलता मिलेगी।

  • मीन खर्च राशिफल

मीन राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष किसी भी क्षेत्र में बहुत ही सोच समझकर निवेश करें वरना यह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। बारवा चंद्र आपके राशि में धन हानि का योग बना रहा है। साल 2020 के अंदर आपको अपने फालतू के खर्चो पर ध्यान देना है। राशिफल 2020 के अनुसार आपके खर्चे आपको बहुत अधिक परेशान कर सकते हैं। जिस हिसाब से आपके पास धन है उसी हिसाब से आपको खर्चे भी करने हैं।

नोट : यह वार्षिक राशिफल जन्म राशि पर आधारित है कृपया नाम के हिसाब से ना देखें।