नगर पालिका जांजगीर नैला वार्ड 6 में अमित यादव को मिल रहा से अपार जनसमर्थन…युवा वर्ग में पहली पसंद…

जांजगीर चांपा। नगर पालिका चुनाव चरम पर है. सभी दलो के प्रत्याशी अपनी जीत के लिए रणनीति बनाने मे लग गये है। जांजगीर नैला नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी अमित यादव को वार्ड से अपार जनसमर्थन के साथ वार्ड वासीयों का भरपूर साथ मिल रहा है। वही इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी प्रचार प्रसार में पीछे दिख रहे हैं. अमित यादव का युवाओं में खासा पकड़ होने के कारण वार्ड के युवाओं का पहला पसंद बने हुये है। वही पूर्व पार्षद का समर्थन भी अमित हो मिल रहा है। वार्ड नंबर 6 में कर्मचारी वर्ग के अलावा मेहनतकस लोगो के साथ व्यपारीयो का भी समर्थन अमित को मिलते दिख रहा है। हसमुख, मिलनसार,व्यवहारिक स्वभाव के कारण अमित को इसका लाभ अपने प्रतिद्वंदी से ज्यादा मिल रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी वार्ड मे अपनी पहचान बनाने मे लगे हुए हैं। सामाजिक स्तर मे अमित यादव अपनी समाज में अच्छी पकड़ होेने का लाभ सीधे अमित को मिलते दिख रहा है। कांग्रेस पार्टी मे आपसी गुटबाजी के कारण अंदरूनी रूप से वार्ड 6 कमजोर दिख रही है। दोनो पार्टी अपने -अपने जीत के लिए वार्ड मे डोर टु डोर जनसंपर्क कर अपने पक्ष मे जनसमर्थन जुटा रहे है। लगातार 15 वर्षो से वार्ड मे भाजपा को दबदबा कायम है। जिससे भाजपा प्रत्याशी का भी आत्मविश्वास बना हुआ। अब आने वाला समय तय करेगा की जीत किसकी होती हैं। हप्तेभर बाद 21 दिसंबर को वोटिंग होना है. अब मतदाता भी अपनी मंशा बना ली है कि वार्ड में किसकी जीत तय करेगी, यह आने वाला 24 दिसंबर को दिख जायेगा।