AICC के नए अध्यक्ष राहुल की सर्जरी.. हटाई गईं रेणु जोगी…टीएस..भूपेश बरकरार..!

रायपुर कान्ग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने छतीसगढ़ कांग्रेस की बाडी में मामूली सर्जरी की है.. इस सर्जरी में भूपेश बघेल फिर से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे.. इसके अलावा उन्हें चुनाव समिति का चेयरमैन भी बनाया गया है..  साथ ही दो कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए है, रामदयाल उईके और डॉ.शिव डहरिया को कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.. वही रेणु जोगी की छुट्टी करते हुए कवासी लखमा को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है.. पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.चरणदास मंहत प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की कमान सम्हालेंगे..

आज शनिवार की शाम कांग्रेस मुख्यालय से यह आदेश वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.. इसके साथ ही मीडिया विभाग का अध्यक्ष एक बार फिर शैलेष नितिन त्रिवेदी को बनाया गया है.. चुनाव घोषणा पत्र समिति में टी एस सिंह देव, चरण दास महंत, मो.अकबर, धनेन्द्र साहू, रविन्द्र चौबे शामिल है.. कांग्रेस की अनुशासन कमेटी के प्रमुख बोधराम कंवर होंगे। इस सर्जरी से पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री के करीबियों को साधने का प्रयास भी किया है.. वही रेणु जोगी को उपनेता प्रतिपक्ष के पद से हटाये जाने के बाद उनके और अजीत जोगी के करीबियों के कांग्रेस से टूटने की संभावना भी बन सकती है..