EXCLUSIVE : जांजगीर के बाद अकलतरा सिंचाई कालोनी में हुआ मरम्मत के नाम पर लाखो का बंदरबाट… मरम्मत किये बैगर हो गया पूरा पेमेंट…ठेकेदार और अधिकारी के बीच मिलीभगत से हुआ भ्रष्ट्राचार…

जांजगीर चांपा। जांजगीर सिंचाई कालोनी मे मेनटेनेंस के नाम लाखो का भ्रष्ट्राचार उजागर हुआ है। जिसमें ठेकेदार और अधिकारी मिल कर नाम मात्र का मरम्मत काम करा कर लाखो का भ्रष्ट्राचार किया है। कालोनी में मेनटेनेंस के नाम लाखों का हेराफेरी सामने आ रहा है। जांजगीर के अलावा सिचाई कालोनी अकलतरा मे भी लाखो का टेंडर मेनटेनेंस के नाम पर हुआ है। लेकिन गिने चुने मकानो मे नाम मात्र का काम कर ठेकेदार पूरा राशि का आहरण करा लिया है। अकलतरा सिंचाई कालोनी में 25 से 30 मकान है. जिसमें सिर्फ 5 मकानो मे नाम मात्र का मरम्मत कार्य हुआ हैं बाकी मकानो केा ठेकेदार बिना काम कराये ही राशि का आहरण कर लिया है। अकलतरा सिंचाई कालोनी मे ठेकेदार व सिंचाई विभाग के अधिकारी का मिलीभगत सामने आया है। कालोनी के रहने वाले लोग इसकी शिकायत उच्च अधिकारीयों के किये है लेकिन उनकी शिकायत सुनने वाला कोई नही है। अकलतरा सिंचाई कालोनी मे रहने लोग नर्क की जिंदगी जी रहे है। मकान में सिलिंग व दरवाजा जर्जर हालात में है। कालोनी का मकान पूरी तरह जर्जर स्थिति मे होने के साथ -साथ लोग खतरे की जिदंगी जी रहे है। मकान किसी भी समय गिर सकता है। लेकिन इस ओर सिंचाई विभाग के अधिकारीयोें का कोई सरोकार नही है।

अपने पैसे के कराये है मरम्मत कार्य…

अकलतरा सिंचाई कालोनी मंे 25 से 30 मकान का निर्माण वर्षो पहले हुआ था .जो मरम्मत नही होने के कारण आज स्थिति में जर्जर हालत में हैं। मकान मे निवास करने वाले लोग पाॅलिथिन लगा कर काम चला रहे हैं। स्वंय के खर्च कर मकान मरम्मत करा रहे हैं। लेकिन विभाग के पास मरम्मत कार्य के लिए फंड आने के बाउजुद कालोनी वासीयों को इसका लाभ नही मिल रहा है। मकान के छत में पाॅलिटिन ढक कर अपना गुजारा चला रहे है। कालोनीवासीयो का कहना की घर दरवाजा जर्जर हो गया है, छत से बारिश का पानी टपकने के कारण घर अंदर पानी आ जाता है। कालोनी के सभी मकान दयनीय स्थिति मे है।