Chhattisgarh: लॉज में अवैध तरीके से लड़के-लड़कियों को कमरा उपलब्ध कराने पर हुई कार्यवाही, पुलिस ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोका

जांजगीर/सक्ति: हसौद थाना क्षेत्र के साहू लॉज में संचालक गुलाबचंद साहू एवं पुरूषोत्तम साहू के द्वारा अपने-अपने लॉज में कुछ लड़के-लड़कियों को अवैध तरीके से रूम उपलब्ध करा रहा है। जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। उनके द्वारा सूचना तस्दीक कर उचित वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देश देने पर शनिवार को गवाहों को साथ-साथ लेकर साहू लॉज हसौद पहुंचे।

लॉज संचालक गुलाबचंद साहू एवं पुरूषोत्तम साहू की उपस्थिति में लॉज को चेक करने पर दोनों लॉजो में 1. सुशील दास मानिकपुरी पिता निर्मलदास (21 साल) निवासी गेरवानी थाना भटगांव, 2. राजेन्द्र साहू पिता लच्छीराम साहू (19 साल) निवासी लवन थाना लवन, 3. राजेश कर्ष पिता अवधराम कर्ष (25 साल) निवासी कनकपुर थाना बम्हनीडीह, 4. लाल कृष्ण जाटवर पिता परसराम (42 साल) निवासी पीपरदूला थाना सरसिवा, 5. अनिल आदित्य पिता चंदराम आदित्य (26 साल) निवासी शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) मिले तथा उनके साथ 05 लडकियां भी उपस्थित मिले।

जिन्हें वहां उपस्थित होने का कारण पूछने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देते हुए सही कारण नही बताए एवं लॉज संचालक गुलाबचंद साहू एवं पुरूषोत्तम साहू तथा उक्त पांचो लडको के द्वारा पुलिस के साथ आए गवाह को पुलिस को अपने साथ लाए हो बोलकर उनको उग्र होकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने के लिए उतारू हो गए।

तब लॉज संचालक गुलाबचंद साहू एवं पुरूषोत्तम साहू तथा सुशील दास मानिकपुरी, राजेन्द्र साहू, राजेश कर्ष, लाल कृष्ण जाटवर, अनिल आदित्या को संज्ञेय अपराध का घटित होने से रोकने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना हसौद पुलिस के द्वारा धारा 151 जा०फौ० के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 

आरक्षक ने मीडिया को कवरेज से रोका

हसौद थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक सहदेव यादव ने मीडिया को कवरेज करने से रोकते हुए दुर्व्यवहार किया। जब घटना की जानकारी सक्ति क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो मौके पर जाकर जानकारी एवं वीडियो कवरेज करने लगे। तभी हसौद थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी नवीन पटेल एवं आरक्षक सहदेव यादव उन्हें वीडियो बनाने से रोका एवं कहने लगे कि तुम्हारे जैसे-जैसे पत्रकार बहुत आते जाते हैं। यहां से चले जाओ इस तरह पत्रकारों से दुर्व्यवहार किया। आरक्षक एवं टीआई की शिकायत पत्रकारों ने सक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे किए है। अपनी शिकायत में हसौद क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक सहदेव यादव को हटाने की मांग की है।