6 वर्षीय कृष्णप्रिया को आते हैं गीता के 700 श्लोक, जानिए इसके बारे में…

आज के बड़े बड़े ज्ञानी लोग भी वेद तथा उपनिषदों के मंत्र तथा ऋचाओं की व्याख्या करने में बगलें झाकने लगते हैं। वहीँ महज 6 वर्ष की एक लड़की इन सभी वेदों उपनिषदों की अच्छे से व्याख्या करती हैं। आपको बता दें कि इस लड़की का नाम “कृष्णप्रिया” हैं और इसकी उम्र सिर्फ 6 वर्ष ही हैं। यह डीपीएस में पढ़ती हैं और वह ढाई वर्ष की उम्र से ही वैदिक मंत्रों का उच्चारण करती आ रही हैं।

रामचरितमानस के दोहे तथा चोपाई का अर्थ भी वह बड़े ही सुंदर तरीके से लोगों को बताती हैं। इसके अलावा वह वेद तथा उपनिषद के मंत्रो और ऋचाओं का भावार्थ भी करती हैं। कृष्णप्रिया का दिमाग काफी तेज हैं वह यदि किसी बात को सुन लेती हैं तो उसे याद कर लेती हैं। यही कारण हैं कि महज 6 वर्ष की उम्र में ही इस लड़की को गीता के 700 श्लोक याद हो चुके हैं।

कृष्णप्रिया के पिता धर्मेन्द्र कुमार पेशे से शिक्षक हैं। वे कहते हैं कि “सुबह उठकर वे वेद तथा उपनिषदों के मंत्रों का पाठ किया करते हैं। अपने बचपन में उनकी बेटी ने इन मंत्रों को सुनकर कब सीख लिया पता ही नहीं चला।”, एक आंगन में खेल रही यह लड़की जब अचानक इन मंत्रों को गुनगुनाने लगी तो घर के सभी लोग हैरान हो उठे। उस समय घर के सदस्यों ने इस लड़की की खूबी को समझा। इसके बाद वह अपनी बेटी को कायदे सहित मंत्रों के अभ्यास की शिक्षा देने लगें।