6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तबियत बिगड़ी..11 दिनों से कर रही है भूख हड़ताल..

 रायपुर   (कृष्णमोहन)6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताये और सहायिकाएं बीते 5 मार्च से हड़ताल पर है,तथा राज्य सरकार के द्वारा मांगे नही माने पर ये हड़ताली कार्यकर्ताये पिछले कुछ दिनों से प्रदेश की राजधानी रायपुर में लामबंद होकर हड़ताल कर रही है।
विदित हो कि  राज्य सरकार से चर्चा  विफल होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताये और सहायिकाएं पिछले 11 दिनों से भूख हड़ताल पर है,जिनमे से आज 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हालत बिगड़ गई ,जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है,तथा हड़ताल स्थल पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है…