अमित शाह के दौरे पर…पीएल पुनिया का बयान – वे कही भी जा सकते है…

  • तीन दिवसीय 14 विधानसभा का दौरा किया..  आज समापन करके 73 विधानसभा प्रदेश की पूरी कर लेंगे-पुनिया…  
अम्बिकापुर सरगुजा सम्भाग में इन दिनों आयोजित होने वाले कांग्रेस के संकल्प शिविर में पहुँचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया प्रदेश के दर्जनभर आला नेताओ के साथ सरगुजा मुख्यालय अम्बिकापुर में डेरा जमाए हुए है…
वही आज संगठन को मजबूत करने की दिशा में पीएल पुनिया ने कहा की हम सब साथ है..उन्होंने  कहा  नेता प्रतिपक्ष टीएस  सिंहदेव, भूपेश बघेल, छाया वर्मा,  रविन्द्र चौबे,करूणा शुक्ला,  चरणदास महंत,   शिव डहरिया,  चंदन यादव अलग अलग विधानसभा गए.. और एक जुट होकर संगठन को मजबूत करने, का, काम कर रहे हैं……
पीएल पुनिया ने कहा प्रदेश के पारा ,टोला, अनुभाग मे संगठन को मजबूत करने के लिए लोगो की नियुक्ति की है..उनको  प्रशिक्षण दिया गया है…  उनको बताया जा रहा है,कांग्रेस ने देश मे क्या योगदान दिया..  साथ ही भाजपा के चाल चरित्र लोगों को बताया जा रहा है…  पूरे, प्रदेश स्तर पर बूथ स्तर पर प्रभारी फिर पारा टोला, के प्रभारी की नियुक्ति की है..  राहुल इनसे सीधा संवाद कर रहे है…  और ये व्यवस्था जारी रहा तो हम कोई भी सीट नही हारेंगे
इससे पहले के चुनावों में ,रमन सिंह थे क्या चेहरा-पुनिया…
मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पुनिया ने कहा, कि हमे इसकी आवश्यकता नहीं है..  लेकिन उन्होंने फिर भाजपा से तुलना करते हुए कहा, कि क्या पहली बार रमन सिंह मुख्यमंत्री का चेहरा थे…
भीतरघात करने वाले खुद हो गए बाहर…
इसके अलावा पुनिया ने बगैर किसी का नाम लिए कहा की पहले हमारी पार्टी के, अंदर के लोग ही हराने मे लगे रहते थे..  लेकिन अब वो पार्टी से बाहर है…
जनसम्पर्क के मामले भाजपा कर रही फॉलो…
 हमे नही लगता कि छत्तीसगढ़ मे हमे, किसी से एलायंस की जरूरत है, लोगो से जनसंपर्क के मामले मे भाजपा हमे फालो कर रही है..  क्योंकि वो कहते है, कि पद यात्रा करने से क्या फायदा है..
पत्थलगड़ी कोई अपराध नही है-पुनिया…
पत्थलगडी देश द्रोही नही है..  वो लोग कहते है कि पुल पुलिया सडक बना, दिजिए….  पिछडे और दूदरराज के लोगो को विकास नही, हो पाया इसके लिए सरकार दोषी है….
झूठ बोलते है प्रधानमंत्री-पुनिया…
 प्रधानमंत्री झूठ बोलते है..  बिजली, पहुंचा नही, सकते और झूठ बोलते है…. हम यात्राओं पर विश्वास नही, रखते हम विकास, करेंगे और अंदर अंदर जाकर करेंगे..
अमित शाह है,स्वतंत्र..कही भी जा सकते है…
पुनिया ने अमित शाह के आगामी सरगुजा दौरे पर कहा की वे  स्वतंत्र है वो राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष है कही भी जा सकते है, इससे हमको कोई लेना देना नही है…