500 वर्ष पहले मर चुकी यह लड़की अब करती है मरे हुए लोगों को जिंदा

वैसे कई चकित कर देने वाली बातें आपने समय-समय पर सुनी ही होंगी, पर हालही में एक ऐसी लड़की मिली है, जो आज से 500 वर्ष पहले मर चुकी थी, पर अब वह वर्तमान के मरे लोगों को जिंदा कर सकती है। जी हां, यह खबर बिल्कुल सही है आज हम आपको इस लड़की एक बारे में ही बता रहें हैं जो की आज से 500 वर्ष पहले मर चुकी है, तो आइए जानते हैं इस लड़की के बारे में।

यह घटना 1999 की है और उस समय अर्जेंटीना के एक ज्वालामुखी के पास ही से एक ढेर में एक लड़की की लाश वैज्ञानिकों को मिली थी, इस लड़की की उम्र 15 वर्ष के लगभग थी। इस लड़की की लाश की जांच करने पर वैज्ञानिकों ने पाया कि इस लड़की की मृत्यु करीब 500 वर्ष पहले हुई थी। इस लड़की की लाश को जिस स्थान से पाया गया था, वहां से सोना, चांदी जैसे मेटल तथा कीमती कपड़े भी बरामद हुए हैं। वैज्ञानिक इस लड़की की लाश को देख कर चकित रह गए, क्योंकि 500 वर्ष पहले दफनाई गई, इस लड़की की लाश आज भी उसी तरह की थी, जिस तरह वह दफन होते समय रही होगी यानि उसके शरीर का कोई अंग अभी सड़ा नहीं था और उसके बाल भी अभी काले थे। असल में यह जहां पर दफन की गई थी उस जगह का टेम्प्रेचर कम होने से उसके शरीर तथा बालों को कोई हानि नहीं हुई थी और वैज्ञानिकों के आश्चर्य का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब वैज्ञानिकों ने इस लड़की के अंदर खून को भी पाया। लड़की के खून की जांच की गई तो वैज्ञानिकों ने पाया की यह खून इंसानों की कई जानलेवा बीमारियों को सही कर सकता है। वर्तमान में अब वैज्ञानिक इस लड़की के खून पर और अधिक रिसर्च कर रहें हैं, क्योंकि उनका मानना है कि कई बीमारियां दुनिया में ऐसी हैं जिनका ईलाज अभी तक उपलब्ध नहीं है, तो ऐसी ही कई बिमारियों का इलाज इस लड़की की बॉडी में मिले खून के अंदर के बैक्टीरिया कर सकते हैं। अब देखना यह है कि यह प्रयोग सही बैठता है या नहीं क्योंकि यदि ऐसा हो गया, तो बहुत से ऐसे लोगों को नया जीवन मिल जाएगा जो जिंदा होकर भी मृत जैसा ही जीवन जी रहें हैं।