टीम मोदी में 19 नए चेहरे..5 मंत्रियों की छुट्टी…

नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी ने मंगलवार कैबिनेट में 19 नए मंत्रियों को शामिल किया। एन्वायरन्मेंट मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पांच पुराने मंत्रियों निहालचंद, रामशंकर कठेरिया, सांवरलाल जाट, मनसुखभाई डी वासवा अौर एमके कुंदरिया ने इस्तीफा दिया है। कैबिनेट के सभी नए मेंबर्स को राज्य मंत्री ही बनाया गया है। 75 साल से ऊपर के नेताओं को मंत्री नहीं बनाया गया। महाराष्ट्र के नेता और आरपीआई चीफ रामदास अठावले शपथ लेते वक्त अपना नाम पढ़ना ही भूल गए। प्रेसिडेंट ने उन्हें तीन बार टोका। दो बार खुद लाइनें पढ़ीं। मोदी की टीम में 35 साल की अनुप्रिया पटेल अब सबसे युवा मंत्री हैं। वे अपना दल की सांसद हैं। पढ़ें 19 नए राज्य मंत्रियों की पूरी लिस्ट…
राजस्थान से 3 चेहरे
1. अर्जुन राम मेघवाल :बीकानेर से सांसद मेघवाल हैं। आईएएस भी रह चुके हैं। साइकिल से संसद जाने के लिए चर्चित हैं।
2. सीआर चौधरी :नागौर से सांसद हैं।
3. पीपी चौधरी :पाली से सांसद हैं।
यूपी से 3 नाम
4. अनुप्रिया पटेल :एनडीए के सहयोगी दल अपना दल की नेता हैं। मिर्जापुर से सांसद हैं। अब टीम मोदी में सबसे युवा सांसद।
5. कृष्णा राज :शाहजहांपुर से सांसद हैं। दलित चेहरा हैं।
6. महेंद्रनाथ पांडे :चंदौली से सांसद हैं।
उत्तराखंड से एक को जगह
7. अजय टमटा :दलित नेता हैं। अलमोड़ा से सांसद हैं।
एमपी से
8. अनिल माधव दवे :एमपी के नेता हैं। संगठन से जुड़े हैं। राज्यसभा सदस्य हैं।
9. फग्गन सिंह कुलस्ते :मंडला से सांसद हैं।
10. एमजे अकबर :राज्यसभा सदस्य हैं। पत्रकार रहे हैं।
महाराष्ट्र
11. सुभाष भामरे :धुले से बीजेपी सांसद हैं।
12. रामदास अठावले :एनडीए के सहयोगी दल आरपीआई के चीफ हैं।
गुजरात
13. जसवंतसिंह भाभोर :दाहोद से सांसद हैं।
14. मनसुख मनदाविया :राज्यसभा मेंबर हैं।
15. पुरुषोत्तम रूपाला :मंत्री रह चुके हैं। मोदी के करीबी बताए जाते हैं।
असम
16. राजेश गोहैन :नागांव से बीजेपी सांसद।
कर्नाटक
17. राजेश जिगजिगानी
बंगाल
18. एसएस अहलूवालिया :दार्जिलिंग से सांसद हैं। लंबे वक्त तक राज्यसभा में बीजेपी के उपनेता रहे हैं।
दिल्ली
19. विजय गोयल :दिल्ली के नेता हैं। राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।
(ये सभी राज्य मंत्री हैं। पढ़ें : किस नेता को क्यों बनाया गया मंत्री)
ये प्रमोट हुए
– प्रकाश जावड़ेकर :एन्वायरन्मेंट मिनिस्टर हैं। स्टेट मिनिस्टर इंडिपेंडेंट चार्ज थे। इन्हें कैबिनेट दर्जा मिला है।
20 महीने बाद फेरबदल
– मई 2014 में सरकार बनने के बाद पिछला और इकलौता फेरबदल नवंबर 2014 में हुआ था।
– इस बदलाव से पहले मोदी ने कहा कि इसे फेरबदल नहीं, विस्तार कहिए।
– शिवसेना कोटे से किसी को मंत्री नहीं बनाया गया।
इनकी हुई छुट्टी
1. एमके कुंदरिया –कृषि राज्यमंत्री थे।
2. निहालचंद –रसायन मंत्री रहे। श्रीगंगानगर से सांसद निहालचंद एक रेप केस में नाम आने के बाद से विपक्ष उन पर सवाल उठाता रहा है।
3. सांवरलाल जाट –जल संसाधन राज्यमंत्री थे।
4. मनसुख वसावा –आदिवासी मामलों के राज्यमंत्री थे।
5. रामशंकर कठेरिया –मानव संसाधन राज्यमंत्री रहे।
शिवसेना नाराज क्यों हुई?
– कहा जा रहा था कि फेरबदल में शिवसेना के अनिल देसाई को मोदी मंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
– सोमवार को शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनसे कैबिनेट फेरबदल पर कोई बातचीत नहीं की गई।
– उद्धव के मुताबिक, शिवसेना भीख नहीं, अपना हक मांग रही है। उन्होंने ये भी कहा कि हमें आधा नहीं, बल्कि अपना पूरा हक चाहिए।
– बता दें कि मोदी सरकार बनने वक्त भी काफी ड्रामा हुआ था। 18 सांसदों वाली शिवसेना की डिमांड ज्यादा थी। लेकिन सिर्फ अनंत गीते को मंत्री बनाया गया था।
– नाराजगी ऐसी थी कि तीन दिन बाद अनंत गीते ने काम संभाला था।
अफ्रीका दौरे से पहले फेरबदल
– मोदी 7 जुलाई को चार अफ्रीकी देशों की विजिट पर रवाना हो रहे हैं। इसके पहले वो कैबिनेट में फेरबदल करना चाहते थे।
– बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह से उन्होंने बीते 45 दिनों में कई बार इस मुद्दे पर चर्चा भी की थी। पिछले हफ्ते तो दोनों के बीच करीब चार घंटे बातचीत हुई थी।