हिंसक हुआ दलित आन्दोलन.. MP में एक की मौत..!

नई दिल्ली अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को कथित तौर पर ‘कमजोर’ करने के प्रयासों के खिलाफ दलित संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। भारत बंद का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। दलितों के इस बंद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। प्रदर्शनकारियों का उग्र प्रदर्शन जारी है। इसके चलते मध्यप्रदेश के मुरैना में एक जबकि ग्वालियर में प्रदर्शन कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा राजस्थान में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें हैं।

  • राजस्थानः अलवर में प्रदर्शनकारियों ने पटरी उखाड़ी, 5 ट्रेनें फंसी।
  • मध्य प्रदेशः ग्वालियर में प्रदर्शनकारियों ने की फायरिंग।
  • मध्यप्रदेश: मुरैना और भिंड में कर्फ्यू, एक प्रदर्शनकारी की मौत।
  • राजस्थान- पुष्कर में कई गाड़ियों में तोड़फोड़।
  • मध्य प्रदेश: हिंसक प्रदर्शन के बाद ग्वालियर और सागर में धारा 144 लागू।
  • गुरुग्राम: SC-ST एक्ट को लेकर दलित संगठन का हंगामा, पुलिस बल तैनात।
  • SC-ST एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले योगी-कानून को हाथ में ना लें लोग।
  • दिल्ली-देहरादून हाइवे पूरी तरह से बंद, बसों में आगजनी, हजारों लोग फंसे।
  • मेरठ में भड़का दलित आंदोलन, रोहटा फ्लाईओवर पर गोलीबारी, बसें फूंकी। पुलिस और पत्रकारों पर भी हमला।
  • बाड़मेर में भारत बंद के दौरान करणी सेना और दलित संगठनों के बीच पत्थरबाजी हुई। वहीं, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी देखने को मिली जिसमें पुलिस समेत करीब 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
  • राजस्थान के भरतपुर में महिलाएं लाठियां लेकर सड़कों पर उतर आईं और जाम लगा दिया।
    • बिहार के अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, जहानाबाद और आरा में भीम सेना के रेल रोकी और सड़कों पर जाम लगा दिया।
    • ओडिशा के संभलपुर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी गई।