शाही स्नान के लिये यात्रियों को किया गया रवाना

अम्बिकापुर

सिंहस्थ महाकुंभ पर्व उज्जैन में शाही स्नान के लिए सरगुजा जिले के श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाली यात्री बसों को भाजपा कार्यालय संकल्प भवन से भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह, पूर्व विधायक लुण्ड्रा विजयनाथ सिंह, भाजपा जिला मंत्री कार्यालय विनोद हर्ष, जि. पं. उपाध्यक्ष प्रभात खल्खो ने झंडी दिखाकर मंगलवार की शाम को रवाना किया।

इस आध्यात्मिक प्रयोजन के लिए जिला सरगुजा के विभिन्न विकासखंडों से अनुसूचित जनजाति समुदाय के लगभग 90 श्रद्धालु उज्जैन जाकर क्षिप्रा नदी में शाही स्नान के उपरांत महाकाल मंदिर में महाकालेश्वर का दर्शन करेंगे, साथ ही उज्जैन के सभी धार्मिक स्थलों का दर्शन लाभ लेंगे। यात्रा के संभागीय प्रभारी रामलखन पैकरा जो कि पूर्व से ही उज्जैन में ही मौजूद हैं उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा व प्रवास पर्यंत अपने स्वास्थ्य, खान पान व सामग्रीयों का समुचित ध्यान देने का निवेदन किया है। इस अवसर पर शकुंतला पाण्डेय, रज्जु राम भगत, राजेश सिंह देवा, अशोक गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, संजय सोनी, अखंड विधायक सिंह, सिंधु सोनी, बंटेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।