विधायक नारायण चंदेल जिले में जल आवर्धन योजना का मुददा तो सौरभ सिंह ने जिले के राज्य कैम्पा मे स्वीकृत कार्यो का मुददा उठायेंगे सदन में…

जांजगीर चांपा। आज से विधानसभा की सत्र शुरू हो रहा है। मानसून सत्र के पहले दिन जांजगीर चांपा भाजपा विधायक नारायण चंदेल जल आवर्धन योजना व अकलतरा विधायक सौरभ सिंह वन विभाग में राज्य कैम्पा योजना के स्वीकृत कार्यो का योजना उठायेगें। जांजगीर चंापा भाजपा विधायक नारायण चंदेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री से मार्च 2015 से मार्च 2019 तक जांजगीर चांपा जिले के किन -किन विकासखण्डों मे किस किस गांव मे कितनी नल जल योजना स्वीकृत हुई है। इसमे कितनी जल आवर्धन योजना का कार्य पूर्ण है कितनी अपूर्ण है। अपूर्ण का क्या कारण है. किस किसा एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य किया गया हैं। क्या अनेको स्थानो पर निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य की शिकायत प्राप्त हुई हैं यदि हां तो दोषियों पर क्या क्या कार्यवाही किया गया है। इन सब का जवाब नारायण चंदेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार से पुछा हैं। आपको बतादे कि जिले मे नल जल योजना मे भारी गडगड़ी को लेकर विधायक सख्त है। वही अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने वन मंत्री से जांजगीर चांपा जिले के राज्य कैम्पा पद से कितने कार्य कहां कहां पर कितनी लागत से वर्ष 2016 से 2019 तक स्वीकृत किये गये हैं . इस वित्तीय कार्य मे कौन कौन से कार्य योजना शामिल है और केन्द्र सरकार को स्वीकृति लिए प्रेषित किये गये हैं। आज सदन में इसका जवाब वन मंत्री देगें।