विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ..आज पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री पहुँच रहे है अपने विधानसभा क्षेत्र. करेंगे बैठक!..

दुर्ग.. प्रदेश की तेरह वर्षो तक कमान सम्हालने और वर्ष 2018 के चुनाव में मिली करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन आज पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव जा रहे है..जहाँ वे पार्टी पदाधिकारियों से पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक करेंगे..वही पूर्व मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से होकर राजनांदगांव जाने की सूचना पर दुर्ग और भिलाई में उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया..

बता दे की पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन तीन बार राजनांदगांव सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके है..और बकायदा 13 वर्षो तक सूबे के मुखिया भी रहे है..पूर्व मुख्यमंत्री इस बार भी राजनांदगांव सीट से विधायक चुने गए है..लेकिन तीन बार की तरह स्थिति इस बार विपरीत है..और सूबे की सत्ता में कांग्रेस है..तो वही विपक्ष में भाजपा है..लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वर्ष 2018 के चुनाव परिणामो के बाद आज पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र जा रहे है..

इसके अलावा राजनांदगांव की 6 सीटों में से केवल एक सीट ही भाजपा के पाले में है.बाकी की अन्य सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है..