लोकसभा 2019: भाजपा से कमला देवी पाटले, कांग्रेस से सुखवंत साहेब तो बसपा से दाउराम रत्नाकर हो सकते जांजगीर चांपा लोकसभा के उम्मीदवार…


जांजगीर चांपा । जांजगीर चांपा लोकसभा चुनाव में भाजपा से सांसद कमला देवी पाटले, कांग्रेस के सुखवंत साहेब तो बसपा से दाउराम रत्नागर ही प्रबल उम्मीदवार नजर आ रहे है। फटाफट न्यूज को सूत्रांे से मिली जानकारी के अनुसार तीनो बीच ही त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। अगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा से सांसद कमला देवी पाटले, कांग्रेस से सतनामी समाज के गुरू बालदास साहेब के पुत्र सुखवंत साहेब तो बसपा के वरिष्ठ नेता दाउराम रत्नाकर जांजगीर चांपा लोकसभा के उम्मीदवार हो सकते है। अपै्रल या मई में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए सभी दावेदार ने अपने – अपने क्षेत्र मे कार्यकर्ता एवं लोगो से जनसंपर्क कर अपने दावेदारी मजबुत करने में लगे है। जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र रिजर्व सीट होने के साथ 8 विधानसभा क्षेत्र के साथ अनुसूचित जाति वर्ग की बहूलता हैं। जांजगीर चांपा लोकसभा में जांजगीर चांपा, अकलतरा, चन््रदपुर, जैजैपुर, सक्ती, कसडोल, भिलाईगढ़,पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र आता है। यहां लोकसभा चुनाव में भाजपा से लगातार दो बार चुनाव जीत कर भाजपा से कमला देवी पाटले सांसद पहुचीं है। कमला देवी पाटले भाजपा के मजबूत उम्मीदवार नजर आ रही है। लेकिन इस बार उनके लिए भी यह चुनाव असान नही होगा। प्रदेश में 15 वर्षो बाद कांग्रेस सरकार प्रदेश मे काबिज होने के बाद समीकरण बदले हुए है। कमला देवी पाटले भी अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर आम जनता मे अपना पैठ बना रही है। कांग्रेस के दावेदार सुखवंत साहेब के लिए क्षेत्र नया है। हालांकि क्षेत्र में सतनाती समाज बाहूल होने के कारण इस समाज के लिए कांग्रेसी दावेदार सुखवंत नया नही है। लेकिन अन्य समाज के वोटरो के लिए कांग्रेस दावेदार नये नजर आ रहे है। वही बसपा के दावेदार दाउराम रत्नाकर का पूराना क्षेत्र होने के साथ उनकी पकड़ भी क्षेत्र में मजबूत है। लोकसभा से पिछले कई चुनाव यहां से लड़े है। इसलिए दाउराम रत्नाकर के लिए क्षेत्र पुराना है लोगो से जनसंपर्क कर वो भी अपनी दोवदारी मजबूत कर रहे है। आम लोगो द्वारा आ रहा रूझान से देखा जा रहा है कि इस बार त्रिकोणाीय मुकाबला हो सकता है। ऐसे कांग्रेस और भाजपा के साथ बसपा भी अपनी क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने करने जी तोड़ मेहनत कर रहे है। सभी अपने पार्टी के बुथ लेवल कार्यकर्ता के साथ संगठन के पदाधिकारीयो से जनसंपर्क में लगे हुऐ है। जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में 2 बसपा 2 भाजपा 4 में कांग्रेस पार्टी काबिज है। जांजगीर चांपा विधानसभा के 2 विधानसभा क्षेत्र भिलाईगढ़ व कसडोल जिले से बाहर होने के कारण सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है।