लम्बे समय से हड़ताल के बाद..सरकार और लिपिको के बीच बनी सहमति..अनिश्चित कालीन हड़ताल खत्म…

रायपुर. छत्तीसगढ़ लिपिक संघ की ग्रेड पे बढ़ाए जाने की मांग पर शासन के बीच सहमति बन गई है. आज लिपिक संघ की मांगों को लेकर शासन के आला अधिकारियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत हुई. इसमें लिपिक संघ की वेतन विसंगति दूर करने की मांग को सहमति दिया गया है. शासन ने छत्तीसगढ़ लिपिकीय कर्मचारियों की ग्रेड पे अब 1900-2400, 2400-2800 और 2800-4200 का आश्वासन दिया।

दरअसल आज छत्तीसगढ़ लिपिक संघ की हड़ताल का 25 वें दिन था. संघ वर्तमान ग्रेड पे बढ़ाने की मांग कर रहे थे. संघ के पदाधिकारियों की सरकार के आला अधिकारियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत में मांगों पर सहमति बनी. आज के इस वार्ता में शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव पंचायत आरपी मंडल, सचिव सामान्य प्रशासन रीता शांडिल्य और वित्त सचिव जितेंद्र शुक्ल उपस्थित थे।

वहीं संघ की ओर से प्रांताध्यक्ष चंद्रिका सिंह, प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी, चंद्रमणि मिश्रा, प्रांतीय प्रवक्ता जाहिद खान, बीरेंद्र नाग प्रांताध्यक्ष वन लिपिकसंघ, तरुण देवदास, निखिल मसीह, रमेश तिवारी, विकास कश्यप शामिल थे.
इस बैठक वार्ता में सचिवों से लिपिकों की मांग पर सार्थके चर्चा हुई. सरकार ने लिपिकों के ग्रेड पे 1900-2400, 2400-2800 और 2800-4200 बढ़ाने की बात की. शासन के प्रस्ताव को लिपिक संघ ने सहमति दिया और हड़ताल वापस लेने की घोषणा किया। और शीघ्र आदेश जारी करने का निवेदन किया।