रोड़ किनारे खड़े वाहनो से सबसे ज्यादा खतरा चलने वालो को … लिंक रोड़ में ज्यादा अव्यवस्था…

जांजगीर चांपा । जिला मुख्यालय के लिंक रोड़ के किनारे खड़े वाहनो से सबसे ज्यादा खतरा आने -जाने वालो को हो रही है। यहां बिना पार्किंग के वाहन चालक रोड़ के किनारे वाहनो को खड़ा कर इधर उधर घुमते रहते हैं। जिससे रोड़ मे जाम की स्थिति बन जाती है. और यही दुर्घटना का कारण बनता है। लेकिन यातायात विभाग इन वाहन चालको पर नाममात्र कार्रवाई कर चलते बनते है। आये दिन इन वाहन चालकों के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे है। नेता जी चैक से बीटीआई चैक के बीच दर्जनो निजी स्कूल, एलआईसी आफिस,मेट्रो सिनेमा, शासकीय कार्यालय व मंगल भवन व बड़े बडें व्यवसायी प्रतिष्ठान है जहां लोगो को आना जाना लगातार बना रहता है। जिसके कारण यह रोड में हमेशा टेªफिक जाम की स्थिति रहती है। लेकिन समय पर यातायात बहाल करने के यहां एक भी यातायात के जवान नजर नही आते। आसपास के लोग यातायात को बहाल करते नजर आते हैं। इन दिनो इस रोड़ मे दुर्घटना दिनो दिन बढोतरी हो रही है। अब तो नये सत्र से स्कूलो को संचालन शुरू हो गया है। स्कूली बच्चों को आना जाना सुबह से शाम तक लगा रहता है। जिससे स्कूली बच्चो को ज्यादा खतरा रहता है।

नबालिक बाइर्कस पर कार्रवाई..

यातायात विभाग के अधिकारी कुछ ही दिनो में लिंक रोड़ पर स्कूल लगने व छुटटी होेने के समय नबालिक बाइकर्स पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। सोमवार से रोजना सुबह और दोपहर लिंक रोड जांच की जायेगी। वही नबालिक बाइर्कस पर कार्रवाई की जायेगी। सबसे ज्यादा इस रोड पर नबालिक बाइर्कस अपने वाहनो स्टंट दिखाते नजर आते है। अपने वाहनो मे तीन -तीन सवारी फर्राटे से वाहनो को चलाते हैं