राहुल गांधी ने भेजा चंदन यादव को जांजगीर चाम्पा जिला, काग्रेस उम्मीदवारों का की खोज जारी….

 

जांजगीर-चांपा। कबीर कुटिया बम्हनीडीह में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बंद कमरे में अलग-अलग कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की है। इस दौरान उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए जांजगीर-चांपा जिले में भेजा है, जिसके लिए वे जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे है और कार्यकर्ताओं से मिली मशविरा को वे सीधे राहुल गांधी तक पहुंचाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है, जिसके लिए सभी को तैयार रहना है, वहीं इस समय देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, जिसका मुकाबला पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिलकर करना है। उन्होंने प्रदेश व देश के भाजपा सरकार पर बरसते हुये कहा कि वर्तमान में देश के गरीब किसान परेशान है और युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहे है, ऐसे हालत में 2018 व 2019 की आम चुनाव में भाजपा को हराकर सत्ता से बेदखल करने की जवाबदारी हम सबकी है, जिसका बखुबी निर्वहन करना है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने देते हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे निरंतर जनहित के कार्यो में लगे रहे, ताकि उनका आशीर्वाद कांग्रेस को मिल सके। बैठक को अकलतरा विधायक चुन्नीलाल साहू, नंदकिशोर हरवंश अध्यक्ष जिला पंचायत, टेकचंद चंद्रा सदस्य जिला पंचायत, चंद्रदेव महंत, गुलजार सिंह, इंजी. रवि पाण्डेय, चौलेश्वर चंद्राकर, रफीक सिद्धिकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दारासिंह राठौर, पूर्व अध्यक्ष रामराज्य पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अभिनव तिवारी, गुलाबुद्दीन खान, अनिल चंद्रा, राजेन्द्र शुक्ला, शिशिर द्विवेदी, डीआर यादव, छोटेलाल यादव, बलराम चंद्रा, सुरेन्द्र भार्गव, विकास नायक सहित भारी संख्या में पार्टी के महिला व पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।