युवक की कर दी नृशंस ह्त्या..पिता ने सौतेले बेटे पर जताई हत्या की आशंका…

  • युवक की नृशंस हत्या, चेहरा बुरी तरह से छत-विक्षत, हत्या का कारण अज्ञात
  • परिजनो ने लगाया नामजद आरोप,  पीआईएल में ईलेट्रीशियन के पद था कार्यरत
  • चांपा थाना क्षेत्र के हथनेवरा ईलाके की घटना, पुलिस जुटी जांच में 
जांजगीर-चांपा (संजय यादव)  जिले में एक युवक की नृश्ंास हत्या की वारदात सामने आई है आज सुबह सुबह मृतक का शाव हथनेवरा गांव के करीब झांडियों में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक का चेहरा बुरी तरह से छत विक्षत कर दिया गया है ताकी उसकी पहचान ना हो सके। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या आरोप लगाया है मृतक के पिता ने संदेहियों के नाम भी बताए हैं।
दरअसल पिथमपुर का रहने वाला नील कंठ साहू प्रकाश इंडस्ट्री चांपा में असिस्टंट इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था हमेशा की तरह वह ड्युटी जाने घर से निकला मगर प्लांट नही पहुॅचा लगभग 9 बजे किसी माध्यम से परिजनों को खबर मिली की नीलकंठ की लाश प्रकाश इंडस्ट्रीज के इंलाके में पड़ी हुई है परिजन मौक पर पहुॅचे तब तक पुलिस वहॉ पहुॅच चुकी थी। मृतक नीलकंठ की साईकल और हेलमेट मौके पर पड़ी हुई थी। मृतक के पिता ने बताया कि नीलकंठ का उसके सौतेले भाई से संपत्ति को लेकर विवाद था साथ ही और भी कई लोगों की दुश्मनी मृतक के साथ थी और कुछ माह पहले भी उसे मारने का प्रयास किया गया था। हालांकि पुलिस पीएम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के बाद ही कुछ कहने क बात कह रही है मगर घटना स्थल और मृतक का शव देखकर यह बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसके साथ किस तरह की हैवानियत की गई है।
Black blank poster