यह है 140 बच्चों का रेप कर उनका कत्ल करने वाला दरिंदा..!

आपने कई सीरियल किलर्स के बारे में पढ़ा होगा, पर दुनिया के इस सबसे बड़े सीरियल किलर के बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे। आज जिस व्यक्ति के बारे में हम आपको बता रहें हैं वह दुनिया का सबसे बड़ा सीरियल किलर था। इस व्यक्ति के बारे में जिस किसी ने पढ़ा वह हैरान रह गया। सबसे पहले इस व्यक्ति के बारे में पुलिस को 1998 में पता लगा था।

दुनिया के इस सबसे बड़े सीरियल किलर का नाम “लुइस अल्फ्रेडो गराविटो क्यूबिलोस” था। इस पर 140 बच्चों के साथ रेप तथा उनके मर्डर का आरोप था। 1999 में कोलंबिया पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद इस ने बच्चों के कत्ल के जुर्म को कबूला था। पुलिस के अनुसार 140 बच्चों के कत्ल के अलावा यह व्यक्ति 100 अन्य कत्लों का भी आरोपी था। कुल मिलाकर लुइस अल्फ्रेडो गराविटो क्यूबिलोस को करीब 400 मर्डर करने का आरोपी माना माना गया था। यही कारण है कि इस व्यक्ति को ‘द बीस्ट’ भी कहा जाने लगा। लुइस ने 6 वर्ष के बच्चे से लेकर 16 वर्ष के बच्चे तक का कत्ल तथा रेप किया था।

लुइस अल्फ्रेडो गराविटो क्यूबिलोस 5 वर्ष तक इसी प्रकार से लगातार बच्चों के साथ रेप तथा उनका कत्ल करता रहा। 1999 में जब इस व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई तब जाकर बच्चों की हत्या का यह सिलसिला थमा। बच्चों को अपना दोस्त बनाने के लिए यह उन्हें चॉकलेट तथा गिफ्ट्स देता था। कभी कभी लुइस सामाजिक कार्यकर्ता तथा टीचर बनकर भी बच्चों के बीच जाता था। जब वह बच्चों का भरोसा जीत लेता था तो बच्चों को एकांत में ले जाकर उनका रेप करता था और बाद में उन्हें मार देता था। परेरा शहर के कब्रिस्तान में 36 शव मिलने के बाद पुलिस इस व्यक्ति की तलाश में जुट गई थी।