यहां सिर्फ महिला ही करती हैं खरीदारी, पुरुषों का आना है बैन, जानें क्यों..?

देखा जाएं तो महिला और पुरुष किसी भी जगह से कोई भी खरीदारी कर सकते हैं, पर आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहें हैं, जहां सिर्फ महिलाएं ही खरीदारी कर सकती यानि पुरुषों का इस जगह पर आना मना है। जी हां, यह एक ऐसा स्थान है जहां पर सिर्फ महिलाएं ही खरीदारी करती हैं। देखा जाए तो महिलाओं को खरीदारी करने का बहुत शौक होता है, चाहें वह महिला शहर की हो या गांव की सभी को मार्किट जा कर चीजें खरीदना अच्छा लगता है, पर आज हम आपको एक ऐसे खरीदारी वाले स्थान के बारे में बता रहें हैं, जहां महिलाओं को खरीदारी करने की पूरी छूट हैं, क्योंकि इस स्थान पर पुरुष लोगों का आना ही बैन है, आइए जानते हैं इस स्थान के बारे में।

यह स्थान है “सुल्तानपुर पट्टी”, जो की उधमसिंह नगर, उत्तराखंड में स्थित है। इस स्थान पर एक मेले का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसको महिलाओं के लिए विशेष तौर पर आयोजित किया जाता है, क्योंकि इस मेले में सिर्फ महिलाएं ही हिस्सा लेकर खरीदारी करती हैं। इस मेले में महिलाएं सिर्फ खरीदारी ही नहीं करती, बल्कि दुकानें भी महिलाएं ही चलाती हैं यानि सामान बेचने तथा खरीदने वाली सिर्फ महिलाएं ही होती हैं। इस मेले को “मीना बाजार” कहा जाता है। इस मेले का प्रारम्भ 1930 में समाज सेवी ईश्वरदास ने किया था। यह मेला महिलाओं के सामाजिक उत्थान के लिए प्रारम्भ किया गया था, वर्तमान में इस मेले में दुकान लगाने वाली महिलाओं को सहायक के रूप में कोई बच्चा रखने की भी छूट दे दी गई है।