मुर्गी के साथ किया बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

एक शख्स ने एक मुर्गी के साथ बलात्कार किया हैं। आपको यह जानकर हैरानी जरूर हो रही होगी, पर यह खबर वर्तमान में सोशल मीडिया पर खूब वायरल की जा रही हैं। आपको बता दें कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के हफीजाबाद में यह अजीबोगरीब आपराधिक घटना सामने आई हैं। इस घटना पर लोग अपने अपने विचार दे रहें हैं। अधिकतर लोग इस घटना को शर्मनाक बता रहें हैं तो कुछ लोग इसको हास्यपद कह रहें हैं। इस मामले में एक नाबालिग लड़के को मुर्गी से बलात्कार करने तथा उसको मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं।

पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर अगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं। पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया कि लड़का सेक्शुअली फ्रस्ट्रेटेड था। बलात्कार करने वाले लड़के के खिलाफ उसके पड़ोस में ही रहने वाले मनसब अली नामक एक अन्य युवक ने FIR दर्ज कराई थी। मनसब अली ने पुलिस को बताया था कि इस लड़के ने पहले उनकी मुर्गी को गायब किया तथा बाद में उसका बलात्कार किया।

उसने यह भी बताया कि उस लड़के ने मुर्गी का रेप करने के बाद में उसको मार भी डाला। पुलिस ने मुर्गी का मेडिकल टेस्ट भी कराया हैं जिसमें लड़का दोषी पाया गया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि दोषी लड़के ने अपना जुर्म कबूल कर लिया हैं। अब देखना यह हैं कि पाकिस्तान का कानून दोषी लड़के को क्या सजा देता हैं।