मुख्यमंत्री 28 मई को बम्हनीडीह में 302  करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे…….

 

जांजगीर चाम्पा। (संजय यादव)प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 28 मई सोमवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे विकासखण्ड मुख्यालय बम्हनीडीह पहुंचकर 302 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे तथा विकास यात्रा के तहत आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह द्वारा बम्हनीडीह के कार्यक्रम में 132 करोड़ 51 लाख रूपये की लागत से निर्मित विभिन्न 10 विकास कार्यो का लोकार्पण किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से 122 करोड़ रूपये के शिवरीनारायण-बिर्रा-चांपा मार्ग, 01 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत से निर्मित बेलकरी से बावनमुड़ी मार्ग, 01 करोड़ 78 लाख रूपये से बनाये गये भडोरा से जोगीडीपा मार्ग एवं 01 करोड़ 73 लाख रूपये की लागत के जैजैपुर मुख्य मार्ग से शिकारीनार मार्ग और 01 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से बनाये गये खैरझिटी के 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र इत्यादि कार्य शामिल हैं। इसके अलावा अन्य विकास कार्यो का भी लोकार्पण किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 169 करोड़ 51 लाख रूपये के 17 विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से 95 करोड़ की लागत के 32 किलोमीटर की सक्ती से टुण्ड्री मार्ग, 54 करोड़ रूपये की लागत केे 18 किलोमीटर छोटेसीपत-फरसवानी मार्ग एवं हसौद में 2 करोड़ 72 लाख रूपये से बनने वाले 100 सीटर बालक छात्रावास, गुचकुलिया में 01 करोड़ 62 लाख रूपये के अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम तथा ओड़ेकेरा में 1 करोड़ 52 लाख रूपये से निर्मित होने वाले बालक छात्रावास प्रमुख रूप से शामिल है, जिनका आधारशिला मुख्यमंत्री द्वारा रखा जाएगा।  मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर 30 हजार 330 किसानों को 46 करोड़ 89 लाख रूपये धान बोनस, 10 हजार 369 लोगों को आबादी पट्टा, 2600 श्रमिकों को सायकल एवं 03 हजार 50 श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण तथा 25 दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राई सायकल का वितरण भी किया जाएगा।