महिला दिवस पर जिला पंचायत का महासम्मलेन..

अम्बिकापुर जिला पंचायत और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर त्रि-स्तीय पंचायतराज महिला सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोयिम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखण्डों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान तथा अधिकारों के प्रति सजग रहने का स्मरण कराती है। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए महिलाओं को अपने सम्मान एवं अधिकारों के प्रति सचेत रहने की अपील की। श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं तथा समाज की विभिन्न गतिविधियों में बढ़चढ़कर  हिस्सा ले रहीं है। उन्हांने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर अपने अधिकारों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित कर पा रही हैं।

श्रीमती  सिंह ने कहा कि महिलाएं जब किसी काम को अंजाम देने की ठान लेती हैं तो उसे पूरा करके ही रहती हैं। सरगुजा जिले को खुले में शौचमुक्त करना तथा अम्बिकापुर शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महिलाओं के पक्के ईरादे का ही आदर्श उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतरी तथा उनके उत्थान के लिए राज्य शासन द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा नवमी के छात्रों को मुफ्त सायकल प्रदाय की जा रही है। जिससे ग्रामीण अंचलों के छात्रों को स्कूल जाने में सहुलियत हो रही

 

है। इसी प्रकार किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं के लिए भी महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। श्रीमती सिंह ने कहा कि समाज में शिक्षा के स्तर में वृद्धि हुई है इसके बावजूद भी संकुचित मानसिकता के कारण समाज में कन्याभू्रण हत्या का मामला नहीं थम रहा है जो चिंता का विषय है। उन्हांने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का स्थान देने के लिए कन्या भू्रण हत्या जैसे घिनौंने कृत्य को सख्ती से रोकना होगा। इसके लिए समाज को आगे आना ही होगा।

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सरगुजा जिले को खुले में शौच मुक्त तथा अम्बिकापुर शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने में महिलाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हांने बताया कि जिले में 12 हजार 411 स्वं सहायता समूह संचालित हैं। जिनमें सवा लाख महिलाएं जुड़कर स्वच्छता सहित अन्य क्षेत्रों में काम कर आत्मनिर्भर बन रहीं है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजस्थान के झुंझुनु जिले में आयोजित  राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के विस्तार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। ज्ञातब्य है कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रायगढ़ जिले को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। देश में अब तक 161 जिलों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का संचालन किया जा रहा था जिसे विस्तारित कर अब 640 जिलों में लागू किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला विकासखण्ड बतौली के महिला समूह के सदस्य सुश्री कौशिल्या भगत, रामपति मिंज, मोहरमनी साहू, राजकुमारी मिंज, चित्रकला मिंज, सीतापुर विकासखण्ड के जिवन्ती, सुनीता, रीमा गुप्ता, सीतामनी राजवाड़े, अंजला उदयपुर विकासखण्ड की ईश्वरी, आशा, संगीता, राजकुमारी, अमरावती, मैनपाट विकासखण्ड की गीता प्रजापति, सुल्ताना, सगनी, गुंजा, करूणा क्रांती, अम्बिकापुर विकासखण्ड की शांती राजवाड़े, देवन्ती एक्का, सरिता कश्यप, सन्तरा प्रजापति शीला केरकेट्टा, लखनपुर विकासखण्ड की संतोषी विश्वकर्मा, बब्ली राजवाड़े, किरण राजवाड़े, कन्या कुमारी, चन्दा दास, विकासखण्ड लुण्ड्रा की लाखो रवि पुनिता सिंह,  सुकरिता, मिरा प्रजापति, कुमारी अंजना सिंह। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला पंचायत के कार्यलय सहायक मोहम्मद शब्बीर, लेखापाल दीपक मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकारी रोशन कुमार गुप्ता, खण्ड स्वच्छता अधिकारी अरविन्द निकुंज, कारारोपण अधिकारी सुधीर सिन्हा, ब्लाक रिर्सोस पर्सन यूनिसेफ अरूणेश चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक ग्रेड-3 श्रीकांत श्रीवास्तव, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर अमरेश ठाकुर, साक्षर भारत के जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनपद पचांयत अम्बिकापुर की अध्यक्ष श्रीमती पूनम टेकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांती एक्का, राकेश गुप्ता, श्रीमती सरला सिंह, देवनाथ उंजन, पार्षद अल्पना मिश्रा महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती निशा मिश्रा सहित अन्य अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।