भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ नेता डॉ संतोष मोदी बाल बाल बचे…..

 

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर चांपा विधानसभा के ग्राम सेवई में 1 जून 2018 को मुख्यमंत्री जी के विकास यात्रा के लिए ग्राम के ग्रामीण जनों से मुलाकात कर उन्हें विकास यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने गए थे, कार्यक्रम के पश्चात वापस लौटते समय अचानक मौसम परिवर्तित हो गया और घोर आंधी तूफान,ओले एवं भारी वर्षा होने लगी,जिससे रास्ते में आते समय एक विशाल नीलगिरी का पेड़ डॉक्टर संतोष मोदी जी के कार में गिरा,कार पूर्णता क्षतिग्रस्त हो गई,लेकिन क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से एवं ईश्वर की कृपा से डॉक्टर संतोष मोदी एवं उनके चार कार्यकर्ता सुरक्षित बच गए। ग्राम सेवई के ग्रामीण जनों ने तुरंत अपातकाल व्यवस्था के लिए इलेक्ट्रॉनिक आरी का इंतजाम कर पेड़ को टुकड़े-टुकड़े में काट कर गाड़ी को अलग किया एवं डॉ संतोष मोदी जी एवं कार्यकर्ताओं को बमुश्किल बाहर निकाला, इस समय ग्राम के सरपंच रामशरण सिंह जी,संतोष कुमार जी,शांति कुमार,शेखर प्रधान, नारायण कश्यप,संतोष सिंह जी, बल्ला सिंह जी,प्रकाश सिंह गुड्डा, एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनों ने मदद किया।