ब्रेकिंग: तंत्र मंत्र से व्यापार में उन्नति के फेर में पांच लाख रुपए ठगी का शिकार हुआ दीप्ति बिल्डर्स..

महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से ५ लाख रुपए जब्त
जांजगीर-चांपा
। तंत्र मंत्र के सहारे व्यापार में उन्नति चाह रहा शहर का सबसे बड़ा बिल्डर्स धनीराम बंजारे चार लोगों से ठगी का शिकार हो गया। झाडफ़ूंक करने वाले बैगा गुनिया उसके घर के दीवान में रखे पांच लाख रुपए लेकर चलते बने। ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने ४८ घंटे के भीतर शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पुलिस ने पांच लाख रुपए जब्त कर लिया है। एक महिला समेत चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। 
गौरतलब है कि शहर का सबसे बड़ा बिल्डर्स धनीराम बंजारे खुद उच्च वर्ग शिक्षक है और वह अपनी पत्नी दीप्ती बंजारे के नाम पर बिल्डर्स का काम करता है। पिछले दो सालों से उसका व्यापारा सही सलामत नहीं चल रहा था। जिसके चलते वह  व्यापार में उन्नति चाह रहा था। उसे कुछ बैगा गुनिया मिले। जिससे वह अपने घर में पूजा पाठ कराना चाह रहा था। १५ फरवरी को सेंद्रीपाली निवासी मंगलू पटेल और दिलेश्वर गोस्वामी को वह अपने घर में पूजा पाठ के लिए बुलाया। १५ फरवरी को मंगलू पटेल और दिलेश्वर गोस्वामी स्लेटी कलर के ओमनी कार क्रमांक सीजी १० एफए०२०८ में अपने साथी जानकी बाई  एवं सुनील पटेल के साथ आए। चारों बिल्डर्स धनीराम के घर के पूजा पक्ष व तिजारी वाले कमरे में पूजा पाठ करना शुरू किए। पूजा पाठ करने के बाद बैगाओं ने कमरे में ताला लगाकर बिल्डर्स धनीराम से यह कहा कि इस कमरे को पांच दिन बाद खोलना। आपके घर में धन की वर्षा होगी। उनकी बातों से धनीराम को संदेह हुआ और वह बैगाओं के जाने के एक घंटे बाद ही पूजा पाठ वाले कमरे में ताला खोलकर चला गया। बैगाओं ने जिस कमरे में पूजा पाठ कराई थी उस कमरे के दीवान में रखा ५ लाख रुपए गायब था। बैगाओं ने दीवान में रखे पांच लाख रुपए पार कर दिया था। यह हालात देख वह सन्न रह गया। घटना की सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा ३८० के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

पुलिस ने जांच पढ़ताल के लिए बैगाओं को मोबाइल नंबर धनीराम से मांग की। मोबाइल नंबर टै्रस कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच पढ़ताल के दौरान पुलिस को बैगाओं का मोबाइल लोकेशन सक्ती क्षेत्र में पता चला। पुलिस टीम बनाकर सक्ती क्षेत्र में स्लेटी कलर का ओमनी कार की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को मुखबिर से माध्यम से पता चला कि एक ओमनी कार सरजुनी गांव की ओर गई है। पुलिस की टीम सरजुनी की ओर रवाना हुई। पुलिस ने सरजुनी में सुनील पटेल के घर में दबिश दी। जहां सुनील पटेल, मंगलू पटेल, दिलेश्वर गोस्वामी और जानकी पटेल उपस्थित मिले। घर की तलाशी ली गई तब चोरी हुई रकम पांच लाख रुपए मिल गया। चारों आरोपियों ने चोरी स्वीकार कर ली है। 
मं